कामता नाथ सिंह नसीराबाद, रायबरेली।
सोमवार 12 अगस्त को रायबरेली जिले के छ्तोह ब्लॉक से अमेठी जिले के गौरीगंज में स्थित बाबू गंज सगरा आश्रम तक भव्य शिव शोभा यात्रा निकाली जाएगी। गत वर्ष भी छतोह ब्लॉक के ग्राम पूरे बंधन मजरे बारा से शिव भक्त आशीष तिवारी के संयोजन में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई थी।आशीष कुमार तिवारी ने बताया कि पिछले वर्ष की तरह 12.08.2024को शिव अनुष्ठान के अनुसार कांवड़ यात्रा की तरह शिव शोभा यात्रा निकाली जाएगी जो पूरे बन्धन बारा से निकलकर पछुआ बारा, निनावां,नगर पंचायत परसदेपुर, जगतपुर,धरई चौराहा होते हुए नगर पंचायत नसीराबाद पहुंचेगी जहां से चलकर यह विशाल शोभा यात्रा अमेठी जिले की नगर पालिका जायस में प्रवेश करेगी।
शिव भक्तों का हिलोरें लेता जनसागर गांधी नगर होते हुए बाबू गंज सगरा आश्रम पहुंच कर अखिल भारतीय हिंदू संरक्षण समिति भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष और परम हंस सेवा आश्रम बाबू गंज सगरा के पीठाधीश्वर स्वामी मौनी महाराज की तपोस्थली पर भगवान महाकाल का जलाभिषेक करेगा। महाआरती में सम्मिलित होने के बाद आश्रम में महा प्रसाद ग्रहण करके पुनः पूरे बन्धन पहुंच कर शिव शोभा यात्रा संपन्न होगी।
श्रावण मास के चतुर्थ सोमवार को आयोजित होने वाली इस विशाल शोभा यात्रा में हजारों सनातन धर्मी हिंदुओं के सम्मिलित होने की संभावना है। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम की प्रशासनिक अनुमति प्राप्त कर ली गई है।
- दैनिक समाज जागरण PDF – 19 जून 2026 | ताज़ा समाचार विशेष अंकð दिल्ली–एनसीआर | 19 जून 2026। देशभर में लोकप्रिय और प्रतिष्ठित हिंदी दैनिक “दैनिक समाज जागरण” का आज का ई-पेपर (PDF संस्करण) अब ऑनलाइन उपलब्ध है। पाठक अब अपने मोबाइल, लैपटॉप या टैबलेट पर कहीं भी और कभी भी देश-दुनिया तथा अपने शहर की ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरें आसानी से पढ़ सकते हैं। ज़्यादा जानें भौगोलिक संदर्भ…
- कोचाधामन में 98.52 लीटर विदेशी शराब बरामद, टेम्पो जब्त, तस्कर गिरफ्तारवीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।18 जून। जिले में शराब तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोचाधामन थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 98.52 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। कार्रवाई के दौरान शराब तस्करी में प्रयुक्त एक टेम्पो को जब्त कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया।…
- गांव के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूत कड़ी बन रहे हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरवीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।18 जून।ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। ये केंद्र केवल उपचार तक सीमित नहीं हैं, बल्कि बीमारी की रोकथाम, स्वास्थ्य जागरूकता, नियमित जांच, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं, टीकाकरण, पोषण परामर्श, मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं तथा गैर-संचारी…
- बेलवा काशीपुर की सरकारी भूमि पर अतिक्रमण मामले में डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण, प्रशासनिक कार्रवाई तेजवीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।18 जून। किशनगंज प्रखंड अंतर्गत बेलवा पंचायत के मौजा काशीपुर में बिहार सरकार की भूमि पर कथित अतिक्रमण के मामले में प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। गुरुवार को जिला पदाधिकारी विशाल राज, पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी अनिकेत कुमार, अंचल अधिकारी राहुल कुमार सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने…
- 🌿 अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी तेज, नोएडा में योगाभ्यास कार्यक्रमों का आयोजनसमाज जागरण न्यूज रिपोर्ट नोएडा। आगामी 21 जून को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के तहत नोएडा में विभिन्न स्थानों पर योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में भारतीय योग संस्थान के तत्वावधान में योग साधना केंद्र, सी ब्लॉक सेक्टर 19 में एक विशेष योग सत्र का आयोजन किया…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








