महाशिवरात्रि पर शिव की आराधना में डूबे शिव भक्त

पंचकोसी यात्रा में पुरुषों संग बच्चे और महिलाएं भी शामिल

हर हर महादेव के आवाज से गुंजायमान हुआ पूरा क्षेत्र

समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी।।
महाशिवरात्रि पर बाबा विश्वनाथ के नगरी काशी के ग्रामीण क्षेत्र के शिवालयों में भीड़ उमड़ी। भक्तों ने मत्था टेका और हर हर महादेव का उद्घोष किया। बता दें कि पंचकोसी मार्ग के तीसरे पड़ाव रामेश्वर महादेव के मंदिर में भी दो लाख से उपर भक्तों ने हाजिरी लगाई।पंचक्रोशी यात्रा के तीसरे तीर्थ पड़ाव रामेश्वर महादेव मंदिर में रविवार को भोर से दो लाख से ऊपर शिवभक्तों ने जलाभिषेक कर दर्शन पूजन करअन्य विग्रहों, मंदिरों में मत्था टेका और दर्शन पूजन किया। डमरू दल, डीजे व झांकी संग युवाओं की भीड़ ने हर हर महादेव के जयघोष से पूरे वातावरण को शिवमय बना दिया।स्थानीय ग्रामीण शिवभक्तों ने वरुणा नदी में डुबकी लगाकर मन्दिर में राधा-कृष्ण मंदिर, माँ तुलजा -दुर्गा भवानी, राम लक्ष्मण जानकी, गणेश, हनुमान ,कालभैरव, नरसिंह ,साक्षी विनायक, नहुशेश्वर, अग्निनेश्वर , पंच पालेश्वर ,झाड़ी महादेव का दर्शन किया।मेले में सुरक्षा की कमान एडीसीपी गोमती जोन, एसीपी राजातालाब ,एस डी एम राजातालाब शांतुन कुमार सीनशिनवार,खंड विकास अधिकारी सेवापुरी राजेश कुमार सिंह,नायब तहसीलदार दीपाली मौर्य,राजस्व निरीक्षक ओम प्रकाश दुबे,एसएचओ जनसा अनिल कुमार शर्मा,बड़ागाँव ,राजातालाब, चौकी प्रभारी रामेश्वर आदित्य सेन सिंह,हरहुआ प्रभारी सहित महिला-पुरुष पुलिस बल की तैनाती रही।ब्लाक सेवापुरी, राजस्व विभाग,स्वास्थ्य विभाग सेवापुरी,जिला पंचायत , पुरुष-महिला पुलिस, पीएसी समेत ग्राम पंचायतो व युवा समिति समेत कई संस्थाओं ने सेवा भाव से भक्तों की सेवा की।रामेश्वर मन्दिर के पुजारी अन्नू तिवारी के अनुसार दो लाख से ऊपर शिवभक्तों ने पंचक्रोशी पदयात्रा कर दर्शन किया। रामेश्वर ग्रामीण क्षेत्र कामेश्वर महादेव मंदिर बरेमा ,शिव मंदिर जंसा, खरगूपुर,भटौली,चौखंडी, परसीपुर,काशीपुर के शिवमंदिरों में भी भक्तों ने जलाभिषेक कर पूजन दर्शन किया।

शिव भक्तों की सेवा में जुटे रहे समाजसेवी
शिव बारातियों की सेवा कर पुण्य कमाने की लालसा लिए समाजसेवी युवाओं ने देर रात्रि से पंचकोसी मार्ग के किनारे सेवा शिविर लगाकर शिव भक्तों की सेवा करते नजर आए।मिशन समाज सेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डंपी तिवारी बाबा ने बताया देवो के देव महादेव के भक्तों की सेवा करने से बड़ा पुण्य कार्य कोई नहीं हो सकता ,इसी लिए हम लोगों ने पूरी सच्ची लगन से भक्तों की सेवा का कार्य किया। बरेमा गांव में लगे शिविर के आयोजक अजीत सिंह ने कहा शिव भक्तों की सेवा ही सबसे बड़ी पूजा करने के बराबर होती हैं।

बिजली व्यवस्था रही दुरुस्त
पूरे पंचकोसी मार्ग सहित पूरे जिले की बिजली व्यवस्था दुरुस्त रही जिससे रात्रि में पंचक्रोश करने वाले शिव भक्तों को किसी भी प्रकार का दिक्कत सामना नहीं करना पड़ा। एस डी ओ सेवापुरी राहुल यादव ने बताया महाशिवरात्रि के पहले से जर्जर तारों की मरम्मत कर किया गया था जिसके वजह किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं आई और आपूर्ति पूरी तरह से बहाल रहा।जे ई कृष्ण कुमार मौर्य ने बताया अपने अपने क्षेत्र के बिजली कर्मचारियों की महाशिव रात्रि पर क्षेत्र में मुस्तैद रहने को पहले से कहा गया था। जिसके बिजली व्यवस्था सुचारू रूप से चल पाया।

मुस्तैद दिखे सफाई कर्मचारी
महाशिवरात्रि को लेकर सेवापुरी विकास खंड के सफाई कर्मचारी पंचकोसी मार्ग पर मुस्तैद दिखे जो दो शिफ्ट में लगातार सफाई कार्य करते हुए दिखाई दिए।जिससे शिव भक्तों को काफी सहूलियत मिली।चिरंजीव राम,लालबहादुर, राम प्रकाश,सुशील कुमार,अजय यादव सहित दो दर्जन से अधिक सफाई कार्य करते नजर आए।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)