बिकास राय
ब्यूरो चीफ
दैनिक समाज जागरण
गाजीपुर जनपद मुख्यालय से 50 किमी एवम करीमुद्दीनपुर रेलवे स्टेशन से दुबिहां मोड से रसडा मार्ग पर हरदास पुर से होकर असावर गांव के पश्चिम छोर पर स्थित बुढवा महादेव मंदिर भी पूरे क्षेत्र के लोगों के लिए आस्था का केन्द्र है।
मंदिर के पुजारी बालेश्वर दास से प्रकार जानकारी के अनुसार लगभग 16 वी सदी में यह स्थान भी घने जंगल का हिस्सा था।जंगल के मध्य एक पतली पानी की धारा बहती थी।गाय चराने के लिए नित्य चरवाहे वहां अपनी गायों को पानी पिलाते थे।
संयोग से एक दिन एक ग्वाले ने देखा की पानी पीने के बाद एक गाय उंचे टीले पर खडी हो गयी और उसके थन से खुद दूध गिर रहा है।ग्वाला जब उस स्थान के पास गया तो देखा की वहां पर एक शिवलिंग है।तभी से वहां भगवान शंकर की पूजा होने लगी।एक समय एक भुमिहार बंश के एक ब्यक्ति उस स्थान से होकर जा रहे थे तो वहां रूक कर दर्शन पूजन किये और वहां रहने के लिए विनती किये।बाबा ने आदेश दे दिया जो आज दुबिहां. नवादा. हरदास पुर.कमसडी और असावर . पचगांवा के नाम से जाना जाता है।पांचों गांव के लोग बहुत ही श्रद्धा और आस्था से पूजन करते है।एक बार कुछ लोग बुढवा महादेव के शिव लिंग को वहां से ले जाने का प्रयास कर रहे थे लेकिन असफल होने पर तलवार से शिव लिंग पर प्रहार कर दिये थे।शिव लिंग से खून की धार बह गयी थी।
लोगों की मान्यता है की बुढवा महादेव सभी का कल्याण करते है।श्रद्धा पूर्वक जो भी इनके शरण में आता है आप उसकी मनोकामना पूरी करते है।यहां पर कुछ वर्ष पूर्व अयोध्या से पधारे महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 श्री शिव राम दास जी फलहारी बाबा के द्वारा रूद्र महायज्ञ का भी आयोजन किया गया था। महाशिवरात्रि के अवसर पर यहां पर श्रद्धालुओं की भारी भींड उमड़ती है।
- समाज जागरण: 07 सितम्बर दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित दैनिक हिंदी समाचार पत्र, देशभर में पहुंच रही आवाज
नई दिल्ली। बदलते दौर में जब समाचारों की दुनिया तेजी से डिजिटल हो रही है, वहीं ‘समाज जागरण’ अपनी जमीनी पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचा रहा है। दैनिक हिंदी समाचार पत्र ‘समाज जागरण’ का प्रकाशन दिल्ली-एनसीआर से होता है और इसका प्रसार देश के विभिन्न हिंदी भाषी राज्यों तक है। समाज जागरण में देश-दुनिया, राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार, व्यापार, स्वास्थ्य,… - बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर पुलिस की सख्ती, सैकड़ों वाहन चेक के दौरान 10 का चालान
जिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बभनी थाना क्षेत्र में सीसी टीम ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के मकसद से शुरू किया गया है। बभनी-अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर शनिवार शाम को बभनी पुलिस की क्रिटिकल कॉरिडोर टीम ने यह अभियान चलाया। इसका मकसद… - बभनी के चार गांवों में सफाई व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, डीएम से कार्रवाई की मांग
जिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। बभनी ब्लॉक के रन्दह, झनकपुर, सागसोती और मचबंधवा गांवों में रविवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। वे गांवों में साफ-सफाई की खराब व्यवस्था से परेशान थे। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से इस मामले में कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत बभनी के इन गांवों में… - ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने की आवाज बुलंद, दिसंबर में होगा जिला सम्मेलन
सुरक्षा, उत्पीड़न व फर्जी मुकदमों समेत टोल प्लाजा और मेडिकल सुविधाओं पर मंथन समाज जागरण गुरमा/ सोनभद्र। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन सोनभद्र की आवश्यक बैठक रविवार को दैनिक तरुणमित्र जनपद कार्यालय, रॉबर्ट्सगंज में जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में ग्रामीण पत्रकारों की ज्वलंत समस्याओं, पत्रकार सुरक्षा, उत्पीड़न, फर्जी मुकदमों, टोल प्लाजा,… - ब्लास्टिंग से क्रशर प्लांट की मशीन का हिस्सा टूटकर गिरा, मलबे में दबकर सोनभद्र के चार मजदूरों की मौत
समाज जागरण/ ब्यूरो चीफ विजय कुमार अग्रहरी सोनभद्र। अहरौरा थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर क्रशर प्लांट में डस्ट हटाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। क्रशर प्लांट की मशीन का एक हिस्सा अचानक टूटकर मजदूरों के ऊपर जा गिरा। मलबे में दबने से सोनभद्र के जुगैल थाना क्षेत्र के एक ही गांव के चार मजदूरों…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



