बिकास राय
ब्यूरो चीफ
दैनिक समाज जागरण
गाजीपुर जनपद के मुहम्मदाबाद तहसील क्षेत्र के सोमेश्वर महादेव मंदिर के प्रति भक्तों में अपार श्रद्धा है। जनपद मुख्यालय से करीब 21 किलोमीटर की दूरी पर मुहम्मदाबाद के बैजलपुर महादेवा में बिराजमान बाबा सोमेश्वर महादेव मंदिर के प्रति भक्तों में अपार श्रद्धा है। यह मंदिर श्रद्धालुओं के आस्था का एक प्रमुख केंद्र है। प्रत्येक वर्ष सावन में प्रतिदिन दर्शन पूजन के लिए इस शिव मंदिर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमडती है। भक्तों में ऐसी मान्यता है कि सोमेश्वर महादेव के दर्शन पूजन से उनकी मनोकामना पूर्ण होती है वहीं उनके बिगड़े काम भी बन जाते हैं।
आचार्य पंडित अभिषेक तिवारी के अनुसार वर्तमान का मुहम्मदाबाद अतीत में धारानगर के नाम से जाना जाता था।गंगा किनारे गोलाघाट तेरहवीं सदी में व्यापारिक ठहराव का केंद्र था। यहां स्थित जंगल में चरवाहे अपने पशुओं को चराने जाया करते थे। एक बार एक चरवाहे ने निर्जन स्थान पर जमीन से धुआं निकलते देखा। उसने अन्य चरवाहों तथा आसपास के गांव के लोगों को यह बात बताई। लोगों ने उस स्थान की खोदाई शुरु की तो एक शिवलिंग दिखाई दिया। जैसे जैसे खोदाई होती गई शिवलिंग अपने आप नीचे की ओर बढ़ता गया। अचानक खोदाई के दौरान किसी श्रमिक का फावड़ा शिवलिंग पर लगा तो उसमें से रक्त की धारा निकलने लगी।
लोगों ने खोदाई रोककर शिवजी की प्रार्थना की तथा वहां एक छोटा सा शिवमंदिर बनाकर पूजा पाठ आरंभ कर दिया।वर्तमान में इस मंदिर को बहुत ही सुन्दर स्वरूप दिया गया है।इस मंदिर में राधा कृष्ण, दुर्गाजी, बंगलामुखी भवानी, हनुमान जी की मूर्ति भी स्थापित की गई है। जिसकी लोग पूजन अर्चन कर धन्य होते हैं। वर्तमान में इस मंदिर पर अनेक धर्मशाला का निर्माण कराया गया है।
सावन मास के प्रत्येक सोमवार को सोमेश्वर महादेव मंदिर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक करते हैं। जलाभिषेक के लिए महिलाओं व पुरुषों की अलग-अलग कतार लगाई जाती है। सावन मास में प्रत्येक दिन श्रद्धालु अरघा भरने के लिए पहुंचते हैं। सोमवार को काफी संख्या में लोग जलाभिषेक व पूजन अर्चन करते हैं। प्रत्येक सोमवार को भी यहां पर बाबा का भव्य श्रृंगार एवं पूजन किया जाता है। महाशिवरात्रि पर्व भी बाबा सोमेश्वर नाथ महादेव के धाम में धूमधाम से मनाया जाता है।देव दीपावली का कार्यक्रम भी यहां पर बहुत ही शानदार ढंग से मनाया जाता है। यहां लोगों की सच्चे मन से की गयी हर मनोकामना पूर्ण होती है।
- समाज जागरण: 07 सितम्बर दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित दैनिक हिंदी समाचार पत्र, देशभर में पहुंच रही आवाज
नई दिल्ली। बदलते दौर में जब समाचारों की दुनिया तेजी से डिजिटल हो रही है, वहीं ‘समाज जागरण’ अपनी जमीनी पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचा रहा है। दैनिक हिंदी समाचार पत्र ‘समाज जागरण’ का प्रकाशन दिल्ली-एनसीआर से होता है और इसका प्रसार देश के विभिन्न हिंदी भाषी राज्यों तक है। समाज जागरण में देश-दुनिया, राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार, व्यापार, स्वास्थ्य,… - बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर पुलिस की सख्ती, सैकड़ों वाहन चेक के दौरान 10 का चालान
जिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बभनी थाना क्षेत्र में सीसी टीम ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के मकसद से शुरू किया गया है। बभनी-अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर शनिवार शाम को बभनी पुलिस की क्रिटिकल कॉरिडोर टीम ने यह अभियान चलाया। इसका मकसद… - बभनी के चार गांवों में सफाई व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, डीएम से कार्रवाई की मांग
जिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। बभनी ब्लॉक के रन्दह, झनकपुर, सागसोती और मचबंधवा गांवों में रविवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। वे गांवों में साफ-सफाई की खराब व्यवस्था से परेशान थे। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से इस मामले में कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत बभनी के इन गांवों में… - ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने की आवाज बुलंद, दिसंबर में होगा जिला सम्मेलन
सुरक्षा, उत्पीड़न व फर्जी मुकदमों समेत टोल प्लाजा और मेडिकल सुविधाओं पर मंथन समाज जागरण गुरमा/ सोनभद्र। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन सोनभद्र की आवश्यक बैठक रविवार को दैनिक तरुणमित्र जनपद कार्यालय, रॉबर्ट्सगंज में जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में ग्रामीण पत्रकारों की ज्वलंत समस्याओं, पत्रकार सुरक्षा, उत्पीड़न, फर्जी मुकदमों, टोल प्लाजा,… - ब्लास्टिंग से क्रशर प्लांट की मशीन का हिस्सा टूटकर गिरा, मलबे में दबकर सोनभद्र के चार मजदूरों की मौत
समाज जागरण/ ब्यूरो चीफ विजय कुमार अग्रहरी सोनभद्र। अहरौरा थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर क्रशर प्लांट में डस्ट हटाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। क्रशर प्लांट की मशीन का एक हिस्सा अचानक टूटकर मजदूरों के ऊपर जा गिरा। मलबे में दबने से सोनभद्र के जुगैल थाना क्षेत्र के एक ही गांव के चार मजदूरों…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



