समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश
पटना/ भागलपुर में पत्रकारों के साथ मारपीट करने वाले सांसद की गिरफ्तारी एवं पत्रकारों की सुरक्षा की मांग को लेकर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के सदस्यों ने डीजीपी से मुलाकात की है। मौके पर बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के महासचिव मुकुंद कुमार सिंह ने बताया की पुलिस महानिदेशक ने घटना की जांच के बाद उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। बिहार के पुलिस महानिदेशक से मुलाकात कर यूनियन के सदस्यों ने बताया कि भागलपुर में न्यूज़ कवरेज कर रहे दो पत्रकारों के साथ सत्ताधारी दल (जेडीयू) के सांसद अजय मंडल के द्वारा मारपीट तथा गाली गलौज की गई जो पूरी तरह से आपत्तिजनक एवं अपराध जन है। इस घटना का वीडियो भी वायरल है। इस घटना से पूरा पत्रकार समाज अपमानित महसूस कर रहा है। साथी साथ श्रमजीव पत्रकार यूनियन संघ भी इस पूरी घटना का निंदा करता है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है इससे पहले भी नेताओं द्वारा पत्रकारों के साथ बदसलूकी करते हुए लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की स्वतंत्रता और उसके अस्तित्व को कमजोर करने की लगातार कोशिश की गई है जो काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से कुछ अवांछित तत्व के लोग भी तथाकथित पत्रकार बनकर इस सम्मानजनक पत्रकारिता के पेशे को बदनाम करने की कोशिश में लगे हुए हैं जिन पर सरकारी नियम और कानून के अनुसार अंकुश लगाने की जरूरत है। प्रमुख मांगों में पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित हो, पत्रकारों पर झूठा मुकदमा दर्ज न हो, सोशल मडिया क्रिएटर पत्रकार नही है ऐसे लोगो पर अंकुश लगाया जाए शामिल हैँ। इस मौके पर डीजीपी के साथ मुलाकात करने यूनियन के सदस्यों में आलोक कुमार प्रेम कुमार चितरंजन कुमार आर्यन कुमार सहित अन्य पत्रकार बंधु शामिल थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



