google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

साहिब श्री गुरु नानक देव जी महाराज का 556 वां प्रकाश उत्सव के अखंड पाठ का हुआ समापन


वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
शहर के महावीर मार्ग स्थित गुरूद्वारा में साहिब श्री गुरु नानक देव जी महाराज की जयंती पर 556 वें प्रकाश पर्व के अंतिम दिन अखंड पाठ का समापन हुआ। इस अवसर पर लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।


प्रकाश उत्सव को लेकर सुबह से ही लोग गुरुद्वारे जाकर मत्था टेक रहे थे। इस खास दिन पर गुरुद्वारे में भजन और कीर्तन का विशेष आयोजन भी किया गया था। बुधवार को गुरुद्वारों में संगत का सैलाब उमड़ पड़ा, जिसमें बड़ी संख्या में लोग अपने परिवार के साथ गुरुद्वारे में मत्था टेकने पहुंचे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप कुमार जायसवाल सहित शहर के गणमान्य लोग भी गुरुद्वारा पहुंचे और मत्था टेका। गुरुनानक देव जी की जयती पर गुरुद्वारे में विशेष आयोजन किया गया था, जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।


गुरुद्वारे में आयोजित लंगर में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया और गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लिया। सिख धर्म के संस्थापक गुरू नानक देव जी का अवतार 15वीं सदी में हुआ था। गुरू जी ने उस समय में प्रचलित धर्म में आई कुरितियों का खंडन कर के धर्म का सही रूप संसार के लोगों के सामने रखा और संसार के लोगों को एक सांझा उपदेश दिया। इस अवसर पर गुरुद्वारे में आयोजित कार्यक्रमों में लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं को याद किया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)