google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

श्री कीर्ति नारायण मंडल सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार-वितरण समारोह आज

मधेपुरा।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् द्वारा शुक्रवार को अपराह्न पांच बजे से ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा में प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार-वितरण समारोह का आयोजन किया गया है। नगर अध्यक्ष डॉ. सुधांशु शेखर एवं नगर मंत्री अंकित आनंद ने बताया कि समारोह में श्री कीर्ति नारायण मंडल सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा और इसके सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. रंजन कुमार एवं विभाग संयोजक सौरभ कुमार गत ने बताया कि यह प्रतियोगिता गत 22 जुलाई, 2024 को ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा में आयोजित की गई थी।‌ इसमें विभिन्न महाविद्यालयों एवं कोचिंग संस्थानों के लगभग दो सौ विद्यार्थियों ने भाग लिया था।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)