google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

मकर संक्रांति पर श्रीराम सेवा समिति की सराहनीय पहल, श्रद्धालुओं को बांटा प्रोटीन युक्त खिचड़ी का प्रसाद

अनिल कुमार अग्रहरी/ समाज जागरण

ओबरा/ सोनभद्र। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर ओबरा नगर में आस्था और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। स्थानीय सुभाष चौराहा स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर परिसर में श्रीराम सेवा समिति द्वारा विशाल खिचड़ी भंडारे का आयोजन किया गया। समिति द्वारा बीते कई समय से प्रत्येक शनिवार को आयोजित होने वाले नियमित भंडारे की श्रृंखला में, इस बार संक्रांति के उपलक्ष्य में श्रद्धालुओं को विशेष प्रोटीन युक्त खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया गया। इस पुनीत कार्य में ओबरा नगर पंचायत के सभासद दशरथ शुक्ला एवं अमित तिवारी ने विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित होकर स्वयं अपने हाथों से श्रद्धालुओं को प्रसाद परोसा। समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए सभासद दशरथ शुक्ला ने कहा, यह एक अद्भुत और अनुकरणीय कार्यक्रम है। प्रत्येक शनिवार को सेवा का यह निरंतर संकल्प प्रेरणादायी है।

आज के दौर में ऐसे निस्वार्थ समाज सेवक विरले ही मिलते हैं। मैं भी इस समिति का हिस्सा बनकर मानव सेवा के संकल्प में सहभागी बनूँगा। भोजन वितरण के साथ-साथ समिति ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए मानवता की एक और मिसाल पेश की। कड़कड़ाती ठंड को देखते हुए असहाय और निर्धन लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया, ताकि पर्व की खुशियां समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सकें। कार्यक्रम के सफल आयोजन में समिति के संस्थापक व पत्रकार अजीत सिंह, विश्व हिंदू महासंघ के नगर अध्यक्ष सर्वेश दुबे और संरक्षक ओम प्रकाश सिंह की मुख्य भूमिका रही। इस दौरान रीता कुमारी, सरिता सिंह, पुष्पा दुबे सहित समिति के अन्य पदाधिकारियों और सदस्यों ने पूरे उत्साह के साथ श्रमदान किया। समिति के सदस्यों ने दोहराया कि नर सेवा ही नारायण सेवा है।और यह साप्ताहिक भंडारा भविष्य में भी अनवरत जारी रहेगा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)