समाज जागरण, कौशल किशोर प्रखंड़ संवाददात्ता, विश्रामपुर
पलामू (झारखंड) 21 मार्च 2023 :- रेहला (गढवा रोड) के प्रसिद्ध सिद्धपीठ देव स्थल बाबा योगिवबीर देवस्थल प्रांगण में श्री रामचरित मानस नवाहप्रयान महायज्ञ सह सत्रहवा मानस महाअधिवेशन को लेकर 501 कलश के साथ भव्य शोभायात्रा निकला गया.कलश शोभा यात्रा को स्थानीय विधायक पुत्र सह भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य डॉ ईश्वर सागर चंद्रवंशी उर्फ मुन्ना चंद्रवंशी,वरीय भाजपा नेता डॉ बी पी शुक्ला,यज्ञाचार्य बृंदावन पाठक,मानस कथाकार मारूति किंकर महाराज व महायज्ञ समिति के अध्यक्ष श्याम चंद्रवंशी ने संयुक्त रूप से भगवा झंडा दिखा कर किया.कलश शोभा यात्रा गाजे बाजे के साथ योगिबिर बाबा देवस्थल से शुरू हुआ.जो रेलवे स्टेशन,थाना चौक होते कोयल नदी तट पहुचा जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच श्रद्धालु कलश में जल उठाया.इसके बाद पूरे नगर भ्रमण करते हुये वापस योगिबिर बाबा यज्ञशाला परिसर पहुंचा.जहां पूरे विधिविधान से कलश की स्थापना करायी गयी.मुख्य कलश निवर्तमान वार्ड पार्षद मुन्नी देवी व समाजसेवी ज्वाला गुप्ता,पंकज मिश्रा ने उठाया.मौके पर आलोक पाठक,श्रीकांत शास्त्री,कृष्णमुरारी सिंह,संजू सिंह,गुरहा कला मुखिया राधकृष्ण साव,छोटन सिंह,नीरज सिंह,रविशंकर तिवारी,मंगल गुप्ता,युवा नेता विवेक शुक्ला ढुल्लू,रामनाथ कश्यप,राजू सिंह,उमेश सोनी,विजय शंकर गुप्ता,बबलू गुप्ता,राजेश गुप्ता,पिंटू दादा,मिठू सेठ,संतोष कुमार,कार्तिक सिंह,रवि गुप्ता,लालू गुप्ता,रवि केशरी,उमेश चौधरी,बिनोद सिंह सहित दर्जनों गांव के सैकड़ों श्रद्धालु शामिल थे.
- दैनिक समाज जागरण PDF – 11 जुलाई 2026 | ताज़ा समाचार विशेष अंकð दिल्ली–एनसीआर | 11 जुलाई 2026। देशभर में लोकप्रिय और प्रतिष्ठित हिंदी दैनिक “दैनिक समाज जागरण” का आज का ई-पेपर (PDF संस्करण) अब ऑनलाइन उपलब्ध है। पाठक अब अपने मोबाइल, लैपटॉप या टैबलेट पर कहीं भी और कभी भी देश-दुनिया तथा अपने शहर की ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरें आसानी से पढ़ सकते हैं। ज़्यादा जानें व्यवसाय और…
- दतिया में भाजपा में बगावत! नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटते ही जिलाध्यक्ष ने कार्यकारिणी सहित दिया इस्तीफाप्रदेश अध्यक्ष को भेजा सामूहिक इस्तीफा, टिकट वितरण को बताया एकतरफा फैसला दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव में पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद भारतीय जनता पार्टी में असंतोष खुलकर सामने आ गया है। भाजपा के दतिया जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह कुशवाह ने अपनी जिला कार्यकारिणी के साथ…
- सिर्फ एक सड़क नहीं, हजारों लोगों की जिंदगी का सवाल! मड़वा घाट मार्ग बना बड़ा मुद्दासमाज जागरण | उदय सिंह लोधी, जिला संवाददातापन्ना/रैपुरा। पन्ना जिले के रैपुरा क्षेत्र में बहुप्रतीक्षित मड़वा घाट मार्ग का निर्माण अब क्षेत्रवासियों की प्रमुख जनआवश्यकता बन गया है। वर्षों से लंबित इस सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों में असंतोष बढ़ता जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मार्ग के अभाव में…
- दो गैरजमानतीय वारंटी को नबीनगर थाना पुलिस ने अलग-अलग जगहों से किया गिरफ्तारदैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)नबीनगर (बिहार)नबीनगर थाना पुलिस ने माननीय न्यायालय से निर्गत आजमानतीय वारंट के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है।थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि पुलिस टीम ने छापेमारी कर ग्राम-ईटवा से मिथिलेश सिंह एवं ग्राम देवराज बीघा से लल्लू सिंह थाना नबीनगर से…
- कीचड़ में तब्दील सड़क बनी ग्रामीणों की परेशानी, स्कूली बच्चों का स्कूल जाना हुआ मुश्किलवीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।ठाकुरगंज।चुरली पंचायत के वार्ड-11 में बोर्डर सड़क से भैसलूटी जाने वाले मार्ग की बदहाल स्थिति पर ग्रामीणों में नाराजगीठाकुरगंज (किशनगंज)। ठाकुरगंज प्रखंड की चुरली पंचायत के वार्ड संख्या-11 में बोर्डर सड़क से भैसलूटी जाने वाला संपर्क मार्ग इन दिनों पूरी तरह कीचड़ में तब्दील हो गया है। सड़क की जर्जर…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








