श्री बालाजी धाम डोभ दरबार, श्री दुर्गा माता दरबार, मनमोहक झांकियां तथा ढोल-नगाड़े रहे विशेष आकर्षण का केंद्र
दैनिक समाज जागरण | महेन्द्र जावला बहल
भिवानी, 18 अक्टूबर। श्री बालाजी महाराज के जयकारों के बीच श्री शनि देव मित्र मंडल, रोहतक की ओर से रविवार को श्री बालाजी धाम, डोभ के लिए 111वीं भव्य पैदल ध्वजा यात्रा श्रद्धा एवं उत्साह के साथ निकाली गई। यात्रा में 11,111 ध्वजाओं के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और श्री बालाजी महाराज के प्रति अपनी अटूट आस्था प्रकट की।
पैदल ध्वजा यात्रा का शुभारंभ प्रातः 9 बजे श्री दुर्गा भवन मंदिर से हुआ। यात्रा भिवानी चुंगी होते हुए गांव डोभ स्थित श्री बालाजी धाम पहुंची। पूरे मार्ग में श्रद्धालु श्री बालाजी महाराज के जयकारे लगाते हुए भक्तिभाव से आगे बढ़ते रहे। यात्रा के दौरान केदारनाथ रथ, बद्रीनाथ रथ, श्री बालाजी धाम डोभ दरबार, श्री दुर्गा माता दरबार, मनमोहक झांकियां तथा ढोल-नगाड़े विशेष आकर्षण का केंद्र रहे।



इस अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे की व्यवस्था भी की गई।
श्री बालाजी धाम, डोभ पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने श्री बालाजी महाराज के भव्य दरबार में दर्शन कर पूजा-अर्चना की तथा अपने परिवार और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। 111वीं पैदल ध्वजा यात्रा के अवसर पर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। यात्रा के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।
इस अवसर पर श्री बालाजी धाम, डोभ के संस्थापक एवं प्रधान श्री पुरुषोत्तम दास बंसल जी का पावन आशीर्वाद प्राप्त हुआ। उन्होंने श्रद्धालुओं की आस्था एवं सेवा-भावना की सराहना करते हुए कामना की कि श्री बालाजी महाराज की कृपा सभी भक्तों पर सदैव बनी रहे।
श्री शनि देव मित्र मंडल, रोहतक की ओर से प्रत्येक रविवार को श्री बालाजी धाम, डोभ के लिए पैदल ध्वजा यात्रा निकाली जाती है। 111वीं यात्रा का सफल आयोजन मंडल के सदस्यों एवं श्रद्धालुओं की सामूहिक श्रद्धा, सेवा और समर्पण का प्रतीक रहा।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



