उमारिया । मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत एक छत के नीचे बेटियों का विवाह संपन्न होने पर माता पिता के माथे से बेटियों के विवाह की चिंता समाप्त हो गई है। योजना के तहत हजारो बेटियों के हाथ पीले हो चुके है इसके साथ ही उन्हें 49 हजार रूपये का चेक प्रदान किया जाता है, जिससे वे अपने नये जीवन की शुरूआत कर सके ।
श्रीबाई माता टोल्ली बाई पिता अमृतलाल कोल निवासी छांदाकला ने बताया कि उनके पिता खेती किसानी का काम करते है। जिससे केवल घर खर्च ही चल पाता था। विवाह की उम्र होने पर परिजनों को विवाह की चिंता सता रही थी।
पिता अमृतलाल को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना की जानकारी लगी, जिस पर उनके द्वारा पंजीयन कराया गया। पंजीयन उपरांत करकेली जनपद पंचायत के प्रांगण में श्रीबाई उम्र 24 साल का विवाह विकास कोल पिता केमल कोल उम्र 25 साल के साथ संपन्न हुआ। इसके साथ ही उन्हें 49 हजार रू0 का चेक भी प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री कन्या विवाह के लिए मधु ने प्रदेश के मुख्यमंत्री, जिला प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया हैं।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



