पण्डाल में लगातार बढ़ रही भीड़
ज्ञान दास गुप्त संवाददाता
ड्रमंडगंज(मीरजापुर)।ड्रमंडगंज बाजार स्थित मां दुर्गा मंदिर के पण्डाल में नवयुवक बाल समिति द्वारा कराए जा रहे श्रीमद्भागवत कथा में रविवार की रात्रि नन्द -यशोदा और कन्हैयालाल की झांकी दिखाई गई। पण्डाल में लगातार भीड़ बढ़ रही है। कथावाचक ज्ञानदेव महाराज की कथा सुनने के लिए दूर-दूर से लोग पण्डाल में पहुंच रहे हैं। भजन कीर्तन से भक्तिमय वातावरण बन गया है।ड्रमंडगंज पुलिस व पत्रकार भी पण्डाल में बैठकर समय दे रहे हैं।

शाम होते ही श्रीमद्भागवत कथा की तैयारी पूरी हो जाती है और लगभग 9बजे तक भक्तों से पण्डाल भर जाता है। कथा के बीच -बीच में हरिनाम का संकीर्तन होता रहता है। श्रीमद्भागवत कथा के अंत में झांकी दिखाई जाती है उसके अंबे गौरी की सामूहिक आरती उतारी जाती है। अध्यक्ष सोनू केशरी, संचालक पिन्टू केशरी, प्रभारी शशांक केशरी के निर्देशन में नवयुवक बाल समिति के कार्यकर्ता व्यवस्थित ढंग से प्रसाद का वितरण करते हैं। कथा सुनने के बाद लोग श्रीरामलीला मैदान में पहुंच कर श्रीरामलीला का आनंद लेते हैं।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



