समाज जागरण दीपक सरकार
छतरपुर (पलामू)। रेगनियाँ में नवरात्रि के शुभ अवसर पर आज महा सप्तमी को दुर्गा पूजा की मूर्ति स्थापना हेतु कलश स्थापना से पहले पारंपरिक जल यात्रा निकाली गई। श्रद्धालुगण भक्ति गीतों के बीच गाजे-बाजे के साथ पारंपरिक वस्त्र में भक्तिमय होकर जल उठाने के लिए देवी मंदिर रेगनियाँ से देवगन धाम के प्रसिद्ध स्थल बतरे जलाशय के लिए निकले।

इस जल यात्रा में मुख्य अतिथि मुखिया प्रतिनिधि डॉक्टर श्रावण राम व पंडित अरुण मिश्रा ने मुख्य यजमान धनेश यादव, उपेंद्र यादव, राहुल यादव, सुनील यादव सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं को कलश देकर जल के लिए विदा किए। देवगन धाम पहुंचते ही माता रानी के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। मंत्रोचारण व पूरे विधि विधान से बतरे नदी के उद्गम स्थल से पवित्र जल लाकर कलश की स्थापना की गई। इस मौके पर स्थानीय प्रशासन के पूजा हेतु नियुक्त मजिस्ट्रेट श्री करण कुमार, डॉ श्रवण राम, श्री रामस्वरूप दुबे, जितेंद्र यादव, सूर्यदीप राम, विनोद राम, मनोज यादव, दिलीप दुबे, संतोष प्रजापति, सुदामा प्रजापति, महेंद्र यादव, महावीर यादव, बालकेश यादव, बलस्वरूप यादव, नागेंद्र दुबे के साथ पूजा कमेटी के अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव, सुदर्शन यादव, उपाध्यक्ष मनोज यादव, राहुल यादव, सचिव धर्मेंद्र प्रजापति, आशीष यादव, उपसचिव गुड्डू यादव, सूरज चंद्रा, कोषाध्यक्ष सुनील यादव, बिपिन यादव, उपकोषाध्यक्ष सरोज कुमार व नीतीश यादव के साथ साथ लालदेव यादव, अर्जुन यादव, दशरथ यादव, सूरज यादव, संजय यादव, अजय यादव, विकाश यादव, मनीष यादव, गोल्डेन यादव, सहित सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



