google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

श्री राम विवाह महोत्सव के दूसरे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़*

*

*दैनिक समाज जागरण बौंसी/बांका।*

बौंसी/बांका। बौसी प्रखंड स्थित श्याम बाजार क्षेत्र के सुप्रसिद्ध शिव मंदिर पिपेश्वरनाथ धाम में चल रहे श्री राम विवाह महोत्सव के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की काफी भीड़ देखी गई। बताते चलें कि दिनांक 24 नवंबर से 28 नवंबर तक चलने वाले इस राम विवाह महोत्सव में आचार्य ओम प्रकाश जी महाराज के मुखारविंद से लोग रामकथा का आनंद ले रहे हैं। प्रतिदिन संध्या 7:00 से राम विवाह महोत्सव के अवसर पर कथा के साथ-साथ अनुपम झांकी का भी लोग आनंद ले रहे हैं।ज्ञात हो कि प्रथम दिन की अपेक्षा दूसरे दिन श्रद्धालुओं की काफी भीड़ देखी गई। समिति के सदस्यों ने बातचीत के क्रम ने बताया कि शनिवार रात्रि महोत्सव में धनुष यज्ञ कार्यक्रम के साथ-साथ अद्भुत झांकी का भी प्रदर्शन देखने को मिलेगा। आज के झांकी कार्यक्रम में बाहर से कलाकारों के सम्मिलित होने की बात कही गई है । कार्यक्रम की समाप्ति के बाद लोग भंडारे का भी प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)