अररिया।
प्रख्यात फिल्म निर्देशक पद्म भूषण सम्मान से सम्मानित
श्याम बेनेगल के निधन पर अररिया सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। अपने शोक संदेश में उन्होंने कहा कि स्व. श्याम बेनेगल ने सामाजिक मुद्दों पर कई फिल्मों का सफल निर्देशन किया था. उन्हें पद्म श्री और पद्म भूषण सम्मान से सम्मानित किया गया था। उनके निधन से कला और फिल्म जगत को गहरी क्षति पहुंची है । उन्होंने कहा श्याम बेनेगल हिन्दी सिनेमा में सार्थक और समानांतर फ़िल्मों के अग्रदूत माने जाते थे ।
सीमांचल के एकलौता भाजपा सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति एवं परिजनों एवं प्रशंसकों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



