मुंबई ( गिरजा शंकर अग्रवाल ) –
लखनऊ स्थित बी.एस. सेलिब्रेशन होटल में जीरो फ़िल्म प्रोडक्शन की प्रेरणादायक शॉर्ट फिल्म “लाइफ आफ्टर रिटायरमेंट ” का भव्य प्रीमियर शो संपन्न हुआ। फिल्म का निर्देशन, डायरेक्टर रतन शर्मा ने किया है!जबकि मुख्य भूमिका में अभिनेता अखिलेश श्रीवास्तव नज़र आए! जिन्होंने अपने शानदार अभिनय से कहानी को जीवंत किया है।

फिल्म की शूटिंग लखनऊ में हुई है। यह फिल्म समाज को प्रेरणा देने वाली कहानी प्रस्तुत करती है, व मैसेज देती है कि रिटायर्मेंट, जीवन का अन्त नही बल्कि एक नयी शुरुआत है, अपनी अधूरी रह गयी इच्छाओं को पूरा करने की ,जो कि सामाजिक दायित्वों को पूरा करने के चक्कर में पूरी नहीं हो पायी। यह फिल्म जीरो फ़िल्म प्रोडक्शन के यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ की जा चुकी है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री अमर सिंह ( उत्तर प्रदेश संगठन मंत्री, पौप) और डा॰ रजनी अवस्थी (तरेट कार्ड स्पेशलिस्ट, एस्ट्रोलॉजर & स्पिरिचुअल हैलर), गिरिराज जी, सहित प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया से जुड़े अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम अत्यंत सफल रहा और सभी ने फिल्म की सामाजिक विषय वस्तु, डायरेक्शन तथा कलाकारों के अभिनय की भूरि-भूरि प्रशंसा की। डायरेक्टर रतन शर्मा
निर्माता रतन शर्मा,जीरो फ़िल्म प्रोडक्शन स्क्रीन प्ले गिरिराज श्री फिल्म के मुख्य कलाकार-अखिलेश श्रीवास्तव , हरजीत,सह कलाकार- निर्मल, राज, संगीता है!
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



