google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सिंधोरा पुलिस ने 48 घंटे के अंदर चोरी हुई ट्रैक्टर व बोलेरो की बरामद

समाज जागरण धनंजय मोदनवाल
पिंडरा।
सिंधोरा पुलिस ने नाथपुर से हुई ट्रैक्टर चोरी की घटना का पर्दाफाश 48 घण्टे के अंदर करते हुए पुलिस ने चोरी के ट्रैक्टर के साथ बोलोरो को बरामद किया।
बताते चले कि नाथपुर निवासी तरुण पांडेय के घर के सामने खड़ी उनकी ट्रैक्टर को 25 नवम्बर की रात चुरा ले गए थे। पुलिस चोरी का मुकदमा दर्ज करते हुए तलाश शुरू की। मुखबिर की सूचना पर ट्रैक्टर के साथ चोरी की एक बोलेरो भी बरामद की । बोलोरो मालिक राज नारायण यादव भदैनी कला बभनियां राजातालाब निवासी है। 25 नवंबर को वह भी एक बारात में शामिल होने के लिए सारनाथ गए थे। वहीं से बोलेरो भी चोरी हुई थी बोलेरो चोरी का मुकदमा सारनाथ थाने में दर्ज है। ट्रैक्टर व बोलेरो बरामदगी के दौरान एक व्यक्ति मौके से एक गिरफ्तार हुआ अन्य दो अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे ।
थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र त्रिपाठी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर दरोगा रोहित पटेल, रामनरेश यादव, शशिनन्दन यादव हम राही सिपाहियों के साथ घेराबंदी करके इसी थाना क्षेत्र के चकरमा मोड़ के पास उस समय गिरफ्तार किया जब वह चोरी के ट्रैक्टर और बोलेरो लेकर कहीं भागने की फिराक में थे। गिरफ्तार व्यक्ति विवेक यादव उर्फ राहुल रुपचंदपुर सिंधोरा का निवासी है। तथा दो अन्य फरार अभियुक्त सोनू चौरसिया मरुईं सिंधोरा व विनीत यादव पलहीपट्टी चोलापुर एक अन्य अज्ञात अभियुक्त अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से भागने में सफल रहा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)