वोटर लिस्ट से नाम न कटने पाए, वोटर लोकतंत्र का भगवान
समाज जागरण/ ब्यूरो चीफ सोनभद्र
सोनभद्र। एनएसयूआई पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय सचिव राघवेंद्र नारायण ने आज मतदाता सूची पुनरीक्षण केन्द्रो का दौरा कर जायजा लिया और मतदाताओं और बीएलओ सहित प्रक्रिया में लगे लोगों से कठिनाइयों के सन्दर्भ में चर्चा भी किया। पश्चात एक विशेष बातचीत में पत्रकारों से कहा कि प्रक्रिया में लगे कर्मचारियों को दुरूह क्षेत्रो में भारी कठिनाई के साथ काम करना पड़ रहा है विपरीत परिस्थितियों में भी बेहतर से बेहतर काम करने की कोशिश के लिए उनको सैल्यूट है।
राघवेन्द्र नारायण आज इस दौरान रॉबर्ट्सगंज के बूथ पर 2003 की वोटर लिस्ट न होने पर बिफरे जिस पर बाद में उपलब्ध कराया गया, उन्होंने सभी बूथों पर पुरानी लिस्ट अवश्य उपलब्ध कराने के लिए निर्वाचन व प्रशासनिक अधिकारियों से आग्रह किया।
उन्होंने कहा की सरकार कुछ भी दवा करे लेकिन सच्चाई यह है कहीं नेटवर्क नहीं, कहीं संसाधन नहीं, फिर भी घर-घर तक फार्म पहुंचाना और उसे बेहद कम समय में उसे वापस जमा करना एक बड़ी चुनौती पूर्ण प्रक्रिया है ऐसे समय मे बहुत से लोगों का दूरस्थ क्षेत्रो में फोटो तथा पुराने दस्तावेजों की उपलब्धता न हो पाने के कारण पुनरीक्षण फर्मो का समय से वापस न मिलना सभी बीएलओ के लिए एक बड़ी चुनौती है।
वरिष्ठ नेता राघवेद्र नारायण ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं समेत सभी दलों के खासकर युवा कार्यकर्ताओं से दलगत भावना से ऊपर उठकर सभी मतदाताओं जो कम जागरुक है उनका सहयोग करके इस प्रक्रिया के भीतर उनका नाम पुनरीक्षण में सम्मिलित कराने में शासन प्रशासन का सहयोग करने का आह्वान किया और साथ ही कहा की उनका यह योगदान लोकतंत्र को मजबूती देगा। युवा कार्यकर्त्ता आगे आकर इस प्रक्रिया में सहयोग कर सत्ता व व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई में अमूल्य योगदान सुनिश्चित करें।
राघवेंद्र नारायण ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वान किया की सरकार की नीति और नियत को पहचाने और पैनी नजर बनाए रखें किसी मतदाता का मत छूटने और कटने न पाये ये जिम्मेदारी नौजवानों के कंधो पर है। देश का एक एक मतदाता लोकतंत्र का भगवान है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



