
* शमीम अहमद सिद्दीकी दैनिक समाज जागरण बिजनौर नजीबाबाद आपको बता दे सिपाही खुर्शीद अहमद उम्र 37 वर्ष पुत्र श्री कल्लू खां निवासी ग्राम मथना थाना असमोली जनपद संभल थाना नजीबाबाद की चौकी जलालाबाद पर तैनात थे अचानक सिपाही खुर्शीद अहमद की मौत की सूचना पर नगर व पुलिस विभाग मे शोक की लहर दौड़ गई आपको बता दे प्रातः खुर्शीद अहमद चौकी प्रभारी श्री चंद्रवीर सिंह के साथ टहलने के लिए निकले थे की अचानक खुर्शीद अहमद रास्ते में गिर पड़े चौकी इंचार्ज द्वारा उन्हें तत्काल पूजा अस्पताल नजीबाबाद मे भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक से मृत्यु होना प्रतीत हो रहा मौत की खबर सुनकर परिजनो मे कोहराम मच गया परिजनो को सूचना देकर पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया गया
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



