google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

आईसीआर फार्म जमा करने आए ग्रामीणों और बीएलओ बीच कहासुनी, ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला


समाज जागरण संवाददाता निगोहा

लखनऊ नगराम थाना क्षेत्र के सलेमपुर अचाका गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार सुबह आईसीआर फार्म जमा करने के दौरान भारी हंगामा खड़ा हो गया। फार्म जमा करने को लेकर ग्रामीणों और बीएलओ के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि स्थिति मारपीट और धक्का-मुक्की तक पहुंच गई। अचानक हुए विवाद से स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई और बच्चों व स्टाफ में दहशत फैल गई।सूचना पर नगराम पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर किसी तरह मामला शांत कराया।

इसी बीच आक्रोशित ग्रामीणों ने विरोध दर्ज कराने के लिए प्राथमिक विद्यालय के मुख्य द्वार पर बाहर से ताला जड़ दिया, जिसके कारण कुछ देर तक शिक्षण कार्य पूरी तरह बाधित रहा। बच्चे और शिक्षक परिसर के भीतर ही फंसे रहे, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया।घटना की जानकारी मिलने पर शिक्षा विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाकर ताला खुलवाया। इसके बाद विद्यालय का संचालन पुनः शुरू कराया गया। विद्यालय में तैनात एक अध्यापक ने आरोप लगाया कि फार्म जमा करने के दौरान कुछ ग्रामीणों ने न सिर्फ अभद्रता की, बल्कि मारपीट भी की। उन्होंने घटना की शिकायत नगराम पुलिस में दर्ज कराने की बात कही है और मामले की पूरी जानकारी उच्च अधिकारियों को भी भेजी है।गांव में हुए विवाद और स्कूल के बाहर ताला लगाए जाने की घटना को लेकर पूरे दिन स्थानीय स्तर पर चर्चाएं चलती रहीं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)