दैनिक समाज जागरण, संवाददाता, बिकाश
ईचागढ़ : कुकड़ू प्रखंड की बेरासी सिरूम पंचायत में 27 नवंबर 2025 को ‘आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार’ कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं से जुड़ी ऑन-द-स्पॉट सेवाएं और स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो, प्रखंड विकास पदाधिकारी राजश्री ललित बाखला, प्रखंड प्रमुख प्रतिमा वाला सिंह पातर, झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष कृतिवास महतो, पंचायत प्रतिनिधि, बैंक, मनरेगा, स्वास्थ्य, कृषि, श्रम सहित अन्य विभागीय टीम उपस्थित रही।
जारी रिपोर्ट के अनुसार शिविर में कुल 920 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 249 का तत्काल निस्तारण किया गया, जबकि 671 आवेदन लंबित रहे। मनरेगा, श्रमिक कार्ड, आधार कार्ड, स्वास्थ्य सेवाओं जैसे विभागों में त्वरित निष्पादन हुआ, जबकि प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़े 360 आवेदन लंबित श्रेणी में दर्ज किए गए।
प्रखंड प्रशासन ने बताया कि सभी लंबित आवेदनों को तय समय सीमा के भीतर निस्तारित किया जाएगा, ताकि प्रत्येक पात्र लाभुक तक योजनाओं का लाभ पहुंच सके।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



