महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही है सीओं रितु महेश्वरी: श्याम किशोर गुप्ता

नोएडा समाज जागरण

वर्तमान में नोएडा के सीओ महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही है। रेहड़ी पटरी संचालक वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री श्याम किशोर गुप्ता नें कहा है कि जिस प्रकार से भारत के प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महिलाओं को सशक्त, स्वाबलंवी और आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न कदम उठाए है उसी प्रकार से नोएडा प्राधिकरण के वर्तमान सीओ रितु महेश्वरी नें महिलाओं को रोजगार करने के लिए एक निश्चित जगह देकऱ आत्मनिर्भर बना रही है जो कि एक सराहनीय पहल है। पिछले 5 सालों में महिलाओं के लिए विभिन्न योजनाओं को कार्यान्वित किया गया है जिसमें पिंक वेंडिंग जोन, पिंक टायलेट प्रमुख है।

इसके साथ ही रेहड़ी पटरी वालों के लिए भी वेंडिंग जोन की व्यवस्था की गई है और जहाँ नही है वहाँ पर भी करने की व्यवस्था चल रही है, हमें उम्मीद है कि जल्द से जल्द प्राधिकरण के टीम सीओं मैम के नेतृत्व में कार्य करते हुए सभी वेंडर के लिए वेंडिग जोन और उसमें पानी, टायलेट और लाइट की व्यवस्था करेगी। किसी भी शहर के लिए रेहड़ी पटरी वालों की भागीदारी बहुत बड़ी होती है बिना उसके शहर अधूरा है। उसको प्राथमिकता देना एक अच्छी पहल है।


आज हमारी पूरी टीम नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी कनिष्ठ ऑफिसर सुपरवाइजर और कर्मचारी साथ में मिलकर और रेहड़ी पटरी संचालक वेलफेयर एसोसिएशन प्रदेश अध्यक्ष श्याम किशोर गुप्ता एवं प्रदेश महासचिव अर्पणा शर्मा जो टाउन वेंडिंग कमेटी के सदस्य भी हैं वर्क सर्किल 9 सेक्टर 124 125 126 127 135 का पूर्ण रूप से सर्वे किया गया। जिसके पास में उच्च न्यायालय के आदेश थे उनका भी सर्वे किया गया। उनमें से कुछ लोगों के फॉर्म नहीं जमा थे जिसको मौके पर फॉर्म भरा कर उनका सत्यापन किया गया। मैं सभी नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों को धन्यवाद देता हूं अपनी एसोसिएशन रेहड़ी पटरी संचालक वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश तरफ से सुबह 10:00 बजे से लेकर शाम को 7:30 बजे तक सर्वे किया गया।