google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

किशनगंज में एक करोड़ की ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार

434.10 ग्राम मादक पदार्थ, 85,990 रुपये नकद, तीन मोबाइल और दो डिजिटल तराजू बरामद; एएनटीएफ, जिला आसूचना इकाई और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई

वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो, किशनगंज।
जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत किशनगंज पुलिस ने खगड़ा के पासवान टोला में छापेमारी कर एक कथित मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान उमर फारूक (31), पिता अजीजुर रहमान, निवासी खगड़ा, पासवान टोला, वार्ड संख्या 32, किशनगंज के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके घर से 434.10 ग्राम ब्राउन शुगर (हेरोइन जैसा पदार्थ), 85,990 रुपये नकद, तीन मोबाइल फोन और दो डिजिटल वजन मशीन बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार, बरामद मादक पदार्थ का अंतरराष्ट्रीय बाजार मूल्य करीब एक करोड़ रुपये आंका गया है।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 14 अक्टूबर 2026 को गुप्त सूचना मिली थी कि उमर फारूक अपने घर में अवैध मादक पदार्थ रखकर उसकी खरीद-बिक्री कर रहा है। सूचना के सत्यापन और कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1 खुसरू सिराज के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। इसमें एएनटीएफ, जिला आसूचना इकाई, विशेष कार्य बल (एसटीएफ) और किशनगंज थाना की पुलिस शामिल थी।


विशेष टीम ने सूचना के आधार पर आरोपी के घर की विधिवत तलाशी ली। इस दौरान कथित मादक पदार्थ सहित नकदी, मोबाइल फोन और डिजिटल तराजू बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री में संलिप्तता की बात बताई है।
पुलिस अब इस मामले में शामिल अन्य

लोगों की पहचान करने के साथ मादक पदार्थ की आपूर्ति के स्रोत और आगे की तस्करी से जुड़े संपर्कों का पता लगा रही है। बरामद मोबाइल फोन का तकनीकी विश्लेषण भी किया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, मामले में संलिप्त लोगों की अपराध से अर्जित अवैध संपत्ति का पता लगाकर नियमानुसार जब्ती की कार्रवाई भी की जाएगी।
इस संबंध में किशनगंज थाना कांड संख्या 1133/26, दिनांक 14 अक्टूबर 2026 को एनडीपीएस एक्ट, 1985 की धारा 8(सी)/21(सी) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

संयुक्त टीम ने की कार्रवाई

छापेमारी दल में एसडीपीओ-1 खुसरू सिराज, एएनटीएफ प्रभारी पुलिस निरीक्षक राजू कुमार, किशनगंज थाना के अपर थानाध्यक्ष महेश कुमार यादव सहित एएनटीएफ, जिला आसूचना इकाई, किशनगंज थाना और विशेष कार्य बल के पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी शामिल थे।
पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध अभियान जारी है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि मादक पदार्थों की तस्करी से संबंधित सूचना एएनटीएफ हेल्पलाइन नंबर 9031816150 पर दें। सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)