चचाई —-ऊर्जा नगरी चचाई के एक साहसी युवा नवीन महाडिक चचाई थाना क्षेत्र में हर मौसम में जहरीले सांप एवं अन्य जीव जंतुओं जिनका विचरण अक्सर लोगों के घर व आंगन में देखने को मिलता है जो लोगों के जीवन को संकट में डाल देते हैं ऐसे समय में लोग इस युवा नवीन महाडिक को याद करते हैं यह कार्य चचाई ,केल्हौरी, विवेक नगर ,खुटवा ,देवरी, परसवार, बकेली ,मेडियारास, सकोला आदि आसपास के गांव के लोग फोन करके बुलाते हैं जहां तत्काल वे अपने वाहन से पहुंचकर जहरीले जीवो को जानजोखिम में डालकर पकडते हैं और लोगों की मदद करते हैं अक्सर बरसात के दिनों में जहरीले जीव लोगों के घरों में घुसते हैं ऐसे समय में उनकी मदद के साथ-साथ यह युवा उन्हें इनसे बचने की समझाइस भी देते हैं जहरीले जीवों को पकड़ने के बाद उन्हें सुरक्षित जंगलों में ले जाकर छोड़ने का काम भी अपने स्वयं के खर्चे से करते हैं ऐसे सर्पप्रहरी को जिला प्रशासन द्वारा किसी तरह की मदद नहीं दी जाती जो आम जनता की समझ से परे हैं जानकारी के अनुसार एक वर्ष पूर्व नवीन महाडिक के बड़े भाई मनोज महाडिक उर्फ बंटी द्वारा पूरे क्षेत्र में यही समाज सेवा का काम करते थे किंतु उनके देहांत हो जाने के बाद यह कार्य उनके छोटे भाई नवीन ने अपना लिया यह ऐसा युवा है जो कभी रुकता नहीं थकता नहीं इन्होंने थाना क्षेत्र के ग्राम वासियों को मदद हेतु अपने मोबाइल नंबर 7000437 824 के माध्यम से किसी भी समय मदद करने की बात कही है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



