google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर बिकसित भारत की प्रदर्शनी का आयोजन

समाज जागरण

मीरजापुर /केंद्रीय मंत्रीएवं सांसद अनुप्रिया पटेल ने बीएलजे ग्राउंड में जिला प्रशासन एवं सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग उ.प्र. लखनऊ द्वारा लगाई गई।विकसित भारत प्रदर्शनी का फीता काटकर किया शुभारंभ। केन्द्रीय राज्यमंत्री जी द्वारा “विकसित भारत प्रदर्शनी”व जनपद के विभागों द्वारा लगाई गई विकास प्रदर्शनी का किया अवलोकन।
प्रदर्शनी में केंद्र सरकार की 12 वर्ष की योजनाओं की उपलब्धियों एवं प्रदेश सरकार की 09 बर्ष की उपलब्धियों तथा स्थानीय उपलब्धियों और मिर्जापुर के विकास कार्यों को दिखाया गया है। प्रदर्शनी में लगाइ गई सेल्फी पॉइंट पर केंद्रीय मंत्री द्वारा लिया गया सेल्फी। मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार व जिला सूचना अधिकारी ओम प्रकाश उपाध्याय ने केन्द्रीय मंत्री को पुष्प गुच्छ भेंट कर किया स्वागत व अभिनन्दन। कार्यक्रम में जनपद के अंतरराष्ट्रीय लोकगायिका अपने गीतों माध्यम से विकास योजनाओं का किया गया प्रचार प्रसार। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी लाल बहादुर सरोज,अध्यक्ष इंजीनियर राम लौटन बिन्द, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद श्याम सुंदर केसरी के अलावा अन्य जनप्रतिनिधि अधिकारी उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)