आयुर्वेद और योग को अपनाकर स्वस्थ्य रह सकते हैं-प्रवीण आर्य
अमृत गिलोय काढ़ा अपनाकर शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा सकते हैं-मंगल सिंह
गाजियाबाद,शनिवार,10=01=2026 को सेवा सदन के संस्थापक, महामंत्री एवं मिशन 125 वर्ष स्वस्थ जीवन स्वस्थ भारत के प्रेरणास्रोत चौधरी मंगल सिंह के 76वें जन्मदिन को 5,सत्यम एनक्लेव,कोट गांव जीटी रोड स्थित सेवा सदन के प्रांगण में हर्षोल्लास से मनाया गया।इस अवसर पर उपस्थित समाज सेवियों,विद्वानों ने गौभक्त चौधरी मंगल सिंह को उनके द्वारा किये जा रहे उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया एवं जन्मदिन की बधाई दीं।
योगी प्रवीण आर्य ने चौधरी मंगल सिंह के जन्मदिन पर सुंदरकांड पाठ एवं दवामुक्त स्वस्थ जीवन विषय पर विचार गोष्ठी में स्वास्थ्य पर विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि आयुर्वेद और योग को अपनाकर हम स्वस्थ रह सकते हैँ।हमें योग को दैनिक दिनचर्या मे शामिल करना चाहिए तथा आवश्यकता पड़ने पर आयुर्वेद का सहारा लेकर स्वयं को स्वस्थ रखना चाहिए।
विचार गोष्ठी में चौधरी मंगल सिंह ने कहा कि आज हम जानेंगे हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता का स्वास्थ्य पर कितना प्रभाव पड़ता है।आयुर्वेदिक पद्धति के माध्यम से शरीर को और कैसे बेहतर बनाया जा सकता है जैसा कि हम जानते हैं सर्दी का मौसम आ गया है,सांस फूलना खांसी,नसों में कमजोरी त्वचा संबंधी समस्याएं तथा जोड़ों में दर्द सामान्य तौर पर शरीर में विकसित हो जाती है इसी पर चर्चा करते हुए उन्होने बताया कि कैसे आयुर्वेदिक पद्धति का उपयोग कर शरीर की क्षमता को और बेहतर बनाया जा सकता है।व्यक्ति क़ी इम्युनिटी कम होने पर अनेक रोगों से ग्रस्त हो जाता है।आयुर्वेदिक गिलोय अमृत काढ़ा किस प्रकार शरीर की इम्युनिटी को बेहतर बना सकता है।यह कोलेस्ट्रॉल तनाव लिवर किडनी सभी को ठीक करने में पूर्ण रूप से कारगर है और यदि इसका निरंतर प्रयोग किया जाए तो आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर हो जाती है।अमृत गिलोय काढ़ा अपनाकर आप अपने शरीर को और बेहतर बना सकते हैं।
समाज सेवी डा प्रमोद सक्सेना ने जनसेवा में समर्पित चौधरी मंगल सिंह को उत्तम स्वास्थ्य व सफल मानव जीवन की शुभकामनायें प्रदान की।
इस अवसर पर सर्वश्री सुभाष शर्मा गुड्डी चौधरी,प्रमोद बंसल,कर्नल सुधीर चौधरी, ओमवीर सिंह,वीरेंद्र सिंह गिल,राजबती देवी, पूनम सिंह चंदेल, प्रिया सिंह, नज़मा सैफई, सिवि गोयल, गीता चौधरी, डॉ विवेचना शर्मा वेद्य, वीरेंद्र कंडेरे, व्यापार मंडल के अध्यक्ष बालकिशन, अधिवक्ता धर्मेंदरी बुलंदशहर,अशोक भारती, सुरेश राणा, जगवीर सिंह, श्रेयांशी सिंघानिया, संजय चौधरी, चौधरी मनवीर सिंह, रामावतार पाटिल, देवेंद्र हितकारी, नरेश ठाकुर,सरवन कुमार, गयनेन्द्र मालिक प्रधान संजीव तेवटिया, रहुल पुनिया, सुनील चौधरी लोकेश चौधरी हरीश नारंग आदि उपस्थित थे।
सेवा सदन के संस्थापक चौधरी मंगल सिंह ने जन्मदिन पर मिले अपार स्नेह सम्मान के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।
शांति पाठ और अल्पाहार के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



