google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

समाजसेवी खगेन महतो ने मिलन चौक में किया कार्यालय का उद्घाटन

दैनिक समाज जागरण, संवाददाता, बिकाश ठाकुर

ईचागढ़- सरायकेला-खरसावां जिला के ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के मिलन चौक में सोमवार को समाजसेवी खगेन महतो ने अपना कार्यालय का उद्घाटन किया। कार्यालय का उद्घाटन रिटायर्ड शिक्षक नेहरू महतो, खगेन महतो, कमल क्लब के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष संजय मंडल, लम्बुदर महतो , मनोज कुमार महतो आदि ने फीता काटकर किया। कार्यालय का उद्घाटन के साथ ही समाजसेवी खगेन महतो ईचागढ़ विधानसभा से चुनाव लड़ने का घोषणा भी किया। उन्होंने जोर शोर से हर प्रखंड व पंचायतों में जनसंवाद एवं सदस्यता अभियान चलाने का रणनीति पर भी कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श किया। उन्होंने स्थानीय समाजसेवी के रूप में 15 वर्षों से लोगों का हर सुख दुःख में सामिल होकर जनसेवा करते आ रहे हैं। विधानसभा चुनाव का सुगबुगाहट शुरू होते ही प्रखंड क्षेत्र के मुख्य चौक चौराहों में राजनीतिक दलों द्वारा कार्यालय का उद्घाटन किया जा रहा है व क्षेत्र में अपने अपने पक्ष में लोगों को लाने का भी होड़ लगा हुआ है। भाजपा, झामुमो, आजसू, समाजसेवी खगेन महतो, सुकराम हेम्ब्रम आदि नेताओं ने गांव गांव जाकर कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों के साथ बैठक कर लोगों की समस्याओं से रूबरू हो रहे हैं। ईचागढ़ में चुनाव के घोषणा से पहले ही चुनावी पारा चढ़ता हुआ नजर आ रहा है। वहीं समाजसेवी खगेन महतो ने बताया कि आज कार्यालय का उद्घाटन किया गया। जहां से समाजिक गतिविधियों का संचालन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दिन रात लोगों की सेवा के लिए कार्यकर्ता कार्यालय में उपलब्ध रहेंगे और लोगों की समस्याओं से रूबरू होंगे। उन्होंने कहा कि लगातार क्षेत्र में लोगों का सेवक के रूप में काम करते आ रहे हैं और विधानसभा चुनाव भी लड़ने का तैयारी किया जा रहा है। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि किस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे, उन्होंने कहा कि इसका बाद में घोषणा किया जाएगा, मगर चुनाव लड़ना निश्चित है। मौके पर मनोज कुमार महतो, अश्विनी गोप, छुटु शेख, दारा मंडल ,हाराधन बागती, अंबिका महतो, सुभाष महतो, दूर्गा प्रसाद महतो, बुद्धेश्वर महतो, कोशल्या कुमारी,साधुचरण महतो, निता देवी, सरिता,मंजु ,शिला कुमारी,झगड़ू लोहरा, बनोमाली गोप, निमाई महतो,दिपक महतो आदि सैकड़ों महिला पुरूष उपस्थित थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)