google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

इंद्रदेव की प्रसन्नता के लिए समाज सेविका मीरा राय ने किया माता महाकाली मंदिर परिसर में हवन पूजन

बिकास राय
ब्यूरो चीफ
दैनिक समाज जागरण

गाजीपुर जनपद के यूसुफपुर स्थित माता महाकाली मंदिर परिसर में गुप्त नवरात्रि के नवमी के दिन विधि विधान से हवन पूजन तथा माता रानी का भव्य श्रृंगार किया गया। माता रानी के दरबार में स्थानीय लोकगीत कलाकारों द्वारा भजन कीर्तन का भी आयोजन किया गया।इस अवसर पर माता रानी के दरबार में 101 किलो आम से मां का श्रृंगार किया गया। वहीं दूर-दराज से आये श्रद्धालु भक्तों ने माता रानी के दरबार में मां का पूजन अर्चन कर अपनी मनोकामना पूर्ण होने की कामना की। माता महाकाली का दरबार एक बहुत ही आस्था का केंद्र है। माता रानी के दरबार में जो भी भक्त सच्चे मन से आता है उसकी मनोकामना अवश्य पूर्ण होती है।गुप्त नवरात्रि के अवसर पर माता रानी के दरबार में नवमी के दिन श्रद्धालु भक्तों ने अखंड ज्योति जला कर पूजन अर्चन कर माता रानी का प्रसाद ग्रहण किया। देर रात तक माता रानी के दरबार में भंडारे का कार्यक्रम चलता रहा। गाजीपुर जनपद की प्रमुख समाज सेविका श्रीमती मीरा राय ने इंद्रदेव की प्रसन्नता के लिए आहुतियां देकर पूजन किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से शंभू प्रसाद तिवारी, अर्पित तिवारी, विशाल प्रजापति, उपेंद्र राय, प्रिंस शर्मा, मंदिर अध्यक्ष विनोद मद्धेशिया, हीरा गुप्ता आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे। अंत में महाकाली मंदिर के पुजारी सत्य प्रकाश उर्फ मुकेश जी ने सबका आभार व्यक्त किया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)