google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

गिरिडीह सांसद के सौजन्य से नावाडीह प्रखण्ड के विभिन्न पंचायत में लग रहे हैं सोलर युक्त हाई-मास्ट लाइट : सोनू चौधरी

भुनेश्वर कुमार महातो, संवाददाता – समाज जागरण

बेरमो / डुमरी : डुमरी विधानसभा क्षेत्र स्थित नावाडीह प्रखण्ड के विभिन्न पंचायत के गाँव चिरुड़ीह ,परस्बनी, दहियारी, खरपीटो,सहारिया,भलमारा,पोटसो,आहारडीह सहित आदी पंचायतों में गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी के सौजन्य से विभिन्न स्थल मंदिर,चौक,चौराहे में सोलर युक्त हाई-मास्ट लाइट सांसद प्रतिनिधि सोनू चौधरी के देख-रेख में लगाया जा रहा है। जिससे गांव के सभी वार्ड की गलियां रौशनी से जगमग हो रहे हैं। लाइट नहीं रहने से शाम ढलते अंधेरा पसर जाता था। वही सांसद प्रतिनिधि सोनू चौधरी ने बताया की पहले फेज का काम लगभग खत्म हो चुका हैं और अब दूसरा फेज का काम प्रारंभ बहुत जल्द होगा। जिसमें और भी पंचायत में लाइट लगेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि सोलर युक्त हाई-मास्ट लाइट लगने से महिलाएं रात्रि में भयमुक्त होकर बाहर निकल रहीं हैं। साथ ही चोर-उचक्के और जीव-जंतुओं के खतरे से भी लोग सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। स्थानीय सांसद प्रतिनिधि सुरेश कुमार ने बताया कि सोलर युक्त हाई-मास्ट लाइटलगने से ग्रामीण खुश हैं। मिथलेश कुमार, भागीरथ कुमार, शोशल मीडिया के दीपक कुमार सहित दर्जनों लोगों ने सोलर युक्त हाई-मास्ट लाइट लगने से खुशी व्यक्त की है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)