विकास खण्ड कोन के ग्राम पंचायत कुड़वा में सफाई के नाम पर बाल मजदूरी कराने का पूर्व में लगा था आरोप, लोगों ने किया था प्रदर्शन
ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण
सोनभद्र/कोन। विकास खण्ड कोन अंतर्गत ग्राम पंचायत कुड़वा अंतर्गत तुमियां6 चौराहे पर सफाई को लेकर बीते दिनों ग्रामीणों का गुस्सा सड़क पर फूट पड़ा था जहाँ लोगों ने जमकर प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग किया था। ग्रामीणों ने बताया कि सबसे महत्वपूर्ण त्यौहार छठ था जहाँ सफाई कर्मी द्वारा नाबालिक बच्चों से कार्य कराया गया था और कूड़े कचरे को नदी में फेक कर पानी को दूषित किया गया जिसे ग्रामीणों में आक्रोश ब्याप्त था। जिसके क्रम में नाबालिक बच्चों के पिता नंदकेश्वर् व लालमन चेरो ने सूबे के मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी, जिला बाल संरक्षण अधिकारी, उप श्रमायुक्त पिपरी को शपथ पत्र देकर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की मांग किया था किन्तु आज तक उक्त दोषी सफाईकर्मी व जिम्मेदार अधिकारियों पर अब तक कार्रवाई नहीं होना योगीराज में सबसे बड़ा सवाल खड़ा किया है ? इसी क्रम में सोमवार तड़के ग्राम पंचायत कुड़वा में रामेश्वर चेरो की अगुवाई में ग्रामीणों ने जोरदार प्रदर्शन कर एडीओ पंचायत कोन व सफाईकर्मी ओमप्रकाश के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाये गये।
ग्रामीणों का आरोप है कि एडीओ पंचायत कोन व स्थानीय लोगों के सहयोग से मामले को रफा दफा कराने का पुरजोर प्रयास किया जा रहा है और वहीँ संबंधित जाँच अधिकारी द्वारा उक्त प्रकरण को ठंडे बस्ते में डालने का प्रयास किया जा रहा है। जिसके क्रम में स्थानीय लोगों ने सूबे के मुख्यमंत्री को पुन: शिकायती पत्र भेजकर दोषी सफाईकर्मी व एडीओ पंचायत के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग किया है, साथ ही ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा है कि अगर दोषी सफाईकर्मी व एडीओ पंचायत के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गयी तो ब्लॉक सहित जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। प्रदर्शन में मुख्य रूप से रामेश्वर चेरो, लालमणि, रामसेवक, ग्राम पंचायत सदस्या सरिता देवी, प्रमोद, नन्दकेश्वर, एड. रामनारायण, रीना कुमारी, कमला, कलावती, चिखुरी देवी आदि लोग शामिल रहे। इस बावत खण्ड विकास अधिकारी कोन डॉक्टर जितेंद्र नाथ द्विवेदी ने कहा कि उक्त प्रकरण में जाँच अधिकारी नामित कर दिये गये हैं आगे की कार्यवाही जाँच आख्या आने के बाद की जायेगी। अब सबकी निगाहें खण्ड विकास अधिकारी पर टिकी है।
- **नोएडा मीडिया क्लब के अध्यक्ष आलोक द्विवेदी को मिला ‘राइजिंग भारत आइकन अवॉर्ड 2026’***नई दिल्ली/नोएडा।** देश के सबसे बड़े मीडिया हब नोएडा के प्रमुख पत्रकार संगठन **नोएडा मीडिया क्लब (NMC)** के अध्यक्ष **आलोक द्विवेदी** को पत्रकारिता और पत्रकार समाज के कल्याण के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित **’राइजिंग भारत आइकन अवॉर्ड 2026’** से सम्मानित किया गया। नई दिल्ली स्थित **भारत मंडपम** में आयोजित एक भव्य…
- दैनिक समाज जागरण PDF – 26 जुलाई 2026 | ताज़ा समाचार विशेष अंकदिल्ली–एनसीआर | 26 जुलाई 2026। देशभर में लोकप्रिय और प्रतिष्ठित हिंदी दैनिक “दैनिक समाज जागरण” का आज का ई-पेपर (PDF संस्करण) अब ऑनलाइन उपलब्ध है। पाठक अब अपने मोबाइल, लैपटॉप या टैबलेट पर कहीं भी और कभी भी देश-दुनिया तथा अपने शहर की ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरें आसानी से पढ़ सकते हैं। दैनिक समाज जागरण दिल्ली–एनसीआर से नियमित…
- धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर, प्रल्हाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभारराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर लिया निर्णय, तत्काल प्रभाव से लागू हुआ आदेश नई दिल्ली। पेपर लीक विवाद के बीच केंद्र सरकार में बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ है। द्रौपदी मुर्मु ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार…
- IIA नोएडा चैप्टर की जनरल बिज़नेस मीट संपन्न, विधायक पंकज सिंह ने उद्योग जगत को किया संबोधित150 से अधिक उद्योगपति और उद्यमी हुए शामिल, औद्योगिक विकास, आधारभूत सुविधाओं और उद्योग-सरकार समन्वय पर हुआ मंथन नोएडा। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (IIA) के नोएडा चैप्टर द्वारा चेयरमैन नवीन गुप्ता के नेतृत्व में शनिवार को सेक्टर-27 स्थित फॉर्च्यून होटल में जनरल बिज़नेस मीट एवं मंथन बैठक का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि…
- गिझोड़ में ₹8.55 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, विधायक पंकज सिंह ने सुनीं जनसमस्याएंसोसाइटी, स्कूल व औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों से किया संवाद, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश नोएडा। नोएडा के विधायक पंकज सिंह ने शनिवार को ग्राम गिझोड़ में लगभग 8 करोड़ 55 लाख रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र की विभिन्न आवासीय सोसाइटियों,…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








