दैनिक समाज जागरण
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल की स्वीकृति से कारागार प्रशासन ने सोनभद्र जिला कारागार के जेलर जगदम्बा प्रसाद दुबे को जेल अधीक्षक के पद पर पदोन्नत किया है। जेपी दुबे पिछले कई वर्षों से सोनभद्र जिला कारागार में जेलर के पद पर कार्यरत थे। उनकी पदोन्नति की खबर से जेल के सभी अधिकारी, कर्मचारी और कैदी प्रसन्न हैं।
जेपी दुबे जेल में अनुशासन बनाए रखने के लिए जाने जाते हैं। वे माफिया प्रवृत्ति के कैदियों की अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई करते हैं। कैदियों के सुधार के लिए उन्होंने कई सराहनीय कार्य किए हैं। उनकी विशेषता यह है कि वे छोटे बड़े कैदियों में कोई भेदभाव नहीं करते। इस कारण सोनभद्र जिला कारागार में अनुशासन बनाए रखने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। जेल में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए उन्हें जेल महानिदेशक से प्रशंसा पत्र और मेडल भी मिल चुका है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



