दैनिक समाज जागरण
सोनभद्र। जनपद के म्योरपुर थाना क्षेत्र रनटोला में जमतीहवा नाला पर मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर गुरुवार की सुबह एक ट्रेलर के अनियंत्रित होकर नाले में गिर गया। उसमें फंसे चालक की जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर जाम लग गया। पहुंची पुलिस ने ट्रेलर को बाहर निकलवाने के साथ जाम खुलवाने का प्रयास तेज कर दिया है।
म्योरपुर थाना क्षेत्र रनटोला में जमतीहवा नाला पर मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर गुरुवार की सुबह एक ट्रेलर के अनियंत्रित होकर नाले में गिर जाने से उसमें फंसे चालक बाबूलाल पनिका (22) पुत्र पारस निवासी बोझ, थाना नौगढ़ (चंदौली) की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के वक्त ट्रेलर में बाबूलाल का चचेरा भाई नीतीश और मनीष मौजूद थे। मृतक के भाई नीतीश की मानें तो ट्रेलर पर रायगढ़ से एंगल लाद वह लोग वाराणसी के लिए निकले थे। वह जैसे ही जमतीहवा नाला के पास पहुंचे थे कि ट्रेलर का पीछे का हिस्सा खुल गया। इससे ट्रेलर के आगे के हिस्से की गति तेज हो गई और वह सीधे नाले में जा गिरा। नाले में गिरने के दौरान ट्रेलर के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। चालक उसी में फंसा रहा गया। उसमें सवार दो अन्य लोगों बाहर निकाला गया।
घटना के बाद सड़क पर एंगल बिखर गया था। इसकी वजह से जाम लग गया। जाम के कारण दोनों तरफ वाहनों का लंबा काफिला लग गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने चालक को निकालने का प्रयास किया, लेकिन वाहन में तब तक आग लग चुकी थी।
स्थानीय लोगों ने दो युवकों को बचाया, आग लगने की वजह से चालक को नहीं बचाया जा सका। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक हेमंत सिंह ने क्रेन के माध्यम से ट्रेलर को बाहर निकलवाने के बाद चालक के शव को भी निकलवाया। शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



