google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

कानपुर में अधिवक्ता की हत्या के विरोध में सोनभद्र के वकीलों का प्रदर्शन, एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग

कालपी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गयादीन अहिरवार की हत्या से अधिवक्ताओं में आक्रोश, राज्यपाल के नाम डीएम को सौंपा चार सूत्रीय ज्ञापन

समाज जागरण/ब्यूरो चीफ विजय कुमार अग्रहरी

सोनभद्र। कानपुर के कालपी तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं अधिवक्ता गयादीन अहिरवार की हत्या के विरोध में सोनभद्र के अधिवक्ताओं ने मंगलवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने कोर्ट एवं तहसील परिसर में जुलूस निकालने के बाद कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी चर्चित गौड़ को महामहिम राज्यपाल के नाम संबोधित चार सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। इस दौरान अधिवक्ताओं ने प्रदेश में तत्काल एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग उठाई।

सोनभद्र बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक प्रसाद श्रीवास्तव एडवोकेट की अध्यक्षता तथा महामंत्री योगेश कुमार द्विवेदी एडवोकेट के संचालन में अधिवक्ताओं ने परिसर का चक्रमण करते हुए विरोध दर्ज कराया। इस दौरान एक नवंबर को कानपुर (कालपी) में अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष गयादीन अहिरवार की निर्मम हत्या की घटना की कड़ी निंदा की गई।

अधिवक्ताओं ने कहा कि प्रदेश में वकीलों के साथ लगातार हो रही आपराधिक घटनाएं चिंताजनक हैं। ऐसी घटनाओं से अधिवक्ता समुदाय में असुरक्षा और आक्रोश का माहौल है। उन्होंने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी कानून बनाया जाना बेहद जरूरी है।

चार सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन में अधिवक्ताओं ने चार प्रमुख मांगें उठाईं। इनमें गयादीन अहिरवार के हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी कर कठोर कानूनी कार्रवाई करने, मृतक अधिवक्ता के परिजनों को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी प्रदान करने तथा अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए तत्काल एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग शामिल है।

अधिवक्ताओं ने कहा कि न्याय व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले वकीलों की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए। लगातार सामने आ रही घटनाओं को देखते हुए अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए ठोस कानूनी व्यवस्था लागू करना आवश्यक है।

बड़ी संख्या में अधिवक्ता रहे मौजूद

विरोध प्रदर्शन एवं ज्ञापन सौंपने के दौरान गोविंद प्रसाद मिश्र, राकेश शरण मिश्र, ओम प्रकाश त्रिपाठी, रमेश प्रसाद चौबे, आनंद मिश्र, राजीव सिंह गौतम, अखिलेश पाण्डेय, विनोद शुक्ला, प्रभात मिश्र, अरुण सिंघल, पवन मिश्रा, मनोज मिश्रा, आशुतोष दुबे, बंसी पाण्डेय, गीता गौर, अभिषेक श्रीवास्तव, अंकित सिंह, भानु चौहान, सुजीत, धीरज, राहुल जैन, राघवेंद्र नारायण, प्रभाकर श्रीवास्तव, रोशनलाल यादव, बिंदू यादव और कंचन सिन्हा सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)