सोनभद्र | दीक्षांत परेड पुलिस लाइन चुर्क | रिक्रूट आरक्षी पासिंग आउट परेड 2026
सोनभद्र। जनपद के पुलिस लाइन चुर्क स्थित प्रशिक्षण केंद्र में रविवार को 485 रिक्रूट आरक्षियों की भव्य दीक्षांत परेड (Passing Out Parade) गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुई। पूरे परेड ग्राउंड में अनुशासन, ऊर्जा और उत्साह का अद्भुत प्रदर्शन देखने को मिला, जहां नवआरक्षियों ने अपने कठिन प्रशिक्षण और शारीरिक दक्षता का शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अरविंद कुमार मौर्या ने परेड की सलामी ली और 18 टोलियों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आरक्षियों की अनुशासन, एकरूपता और ड्रिल प्रदर्शन की सराहना की। इसके बाद सभी टोलियों ने प्रभावशाली मार्चपास्ट प्रस्तुत किया, जिसने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
🏅 उत्कृष्ट प्रशिक्षुओं का सम्मान
समारोह में विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षु आरक्षियों को सम्मानित किया गया।
- सर्वांग सर्वोत्तम प्रशिक्षार्थी: प्रशांत शुक्ला
- बाह्य कक्षीय विषयों में सर्वोच्च स्थान
- अंतः कक्षीय विषयों में सर्वश्रेष्ठ: नीरज ओझा
अन्य कई प्रशिक्षार्थियों को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया।
🧑✈️ जनसेवा का दिलाया गया संकल्प
मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि पुलिस सेवा केवल नौकरी नहीं, बल्कि जनसेवा का माध्यम है। उन्होंने नवआरक्षियों को ईमानदारी, निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ कर्तव्य निभाने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर सभी आरक्षियों को शपथ भी दिलाई गई।
👮 प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी
कार्यक्रम में जिलाधिकारी चर्चित गौड़, पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि प्रदेश की सभी आरटीसी में दीक्षांत परेड आयोजित की गई, जिसमें लखनऊ में मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि रहे। सोनभद्र में लगभग 486 आरक्षियों ने परेड में भाग लिया, जिनमें से कई को विभिन्न जिलों में तैनाती दी जाएगी।
उन्होंने यह भी बताया कि 70 से अधिक महिला आरक्षी भी जनपद को प्राप्त होंगी, जो प्रशिक्षण के बाद सेवाएं देंगी। उन्होंने कहा कि कभी नक्सल प्रभावित रहा सोनभद्र अब पूरी तरह नक्सलमुक्त होकर विकास और प्रशिक्षण का केंद्र बन चुका है।
- समाज जागरण: 07 सितम्बर दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित दैनिक हिंदी समाचार पत्र, देशभर में पहुंच रही आवाज
नई दिल्ली। बदलते दौर में जब समाचारों की दुनिया तेजी से डिजिटल हो रही है, वहीं ‘समाज जागरण’ अपनी जमीनी पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचा रहा है। दैनिक हिंदी समाचार पत्र ‘समाज जागरण’ का प्रकाशन दिल्ली-एनसीआर से होता है और इसका प्रसार देश के विभिन्न हिंदी भाषी राज्यों तक है। समाज जागरण में देश-दुनिया, राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार, व्यापार, स्वास्थ्य,… - बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर पुलिस की सख्ती, सैकड़ों वाहन चेक के दौरान 10 का चालान
जिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बभनी थाना क्षेत्र में सीसी टीम ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के मकसद से शुरू किया गया है। बभनी-अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर शनिवार शाम को बभनी पुलिस की क्रिटिकल कॉरिडोर टीम ने यह अभियान चलाया। इसका मकसद… - बभनी के चार गांवों में सफाई व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, डीएम से कार्रवाई की मांग
जिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। बभनी ब्लॉक के रन्दह, झनकपुर, सागसोती और मचबंधवा गांवों में रविवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। वे गांवों में साफ-सफाई की खराब व्यवस्था से परेशान थे। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से इस मामले में कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत बभनी के इन गांवों में… - ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने की आवाज बुलंद, दिसंबर में होगा जिला सम्मेलन
सुरक्षा, उत्पीड़न व फर्जी मुकदमों समेत टोल प्लाजा और मेडिकल सुविधाओं पर मंथन समाज जागरण गुरमा/ सोनभद्र। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन सोनभद्र की आवश्यक बैठक रविवार को दैनिक तरुणमित्र जनपद कार्यालय, रॉबर्ट्सगंज में जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में ग्रामीण पत्रकारों की ज्वलंत समस्याओं, पत्रकार सुरक्षा, उत्पीड़न, फर्जी मुकदमों, टोल प्लाजा,… - ब्लास्टिंग से क्रशर प्लांट की मशीन का हिस्सा टूटकर गिरा, मलबे में दबकर सोनभद्र के चार मजदूरों की मौत
समाज जागरण/ ब्यूरो चीफ विजय कुमार अग्रहरी सोनभद्र। अहरौरा थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर क्रशर प्लांट में डस्ट हटाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। क्रशर प्लांट की मशीन का एक हिस्सा अचानक टूटकर मजदूरों के ऊपर जा गिरा। मलबे में दबने से सोनभद्र के जुगैल थाना क्षेत्र के एक ही गांव के चार मजदूरों…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



