ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण
सोनभद्र। शक्तिनगर में रविवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हुआ। बीना पुलिस चौकी क्षेत्र के मुख्य हाइवे पर एक खड़े ट्रेलर से पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में पीछे वाले ट्रेलर के 36 वर्षीय चालक की केबिन में फंसने से मौत हो गई।यह घटना बीना महाप्रबंधक कार्यालय के पास हुई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि पीछे से आए ट्रेलर का चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से चालक को बाहर निकाला। चालक को तुरंत अटल अस्पताल बीना ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी रवाना कर दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। मृतक चालक की पहचान शिवशंकर यादव (36) पुत्र बाबा दिन के रूप में हुई है, जो धुआँडोल, मड़वास, जिला सीधी का निवासी था।
परिजनों के अनुसार, शिवशंकर रात करीब 11 बजे अपने गांव से बीना खदान में कोयला लोडिंग के लिए निकला था। शिवशंकर के तीन बच्चे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शिवशंकर के ट्रेलर की रफ्तार काफी तेज थी। टक्कर के बाद सामने खड़ा ब्रेकडाउन ट्रेलर कुछ दूरी तक घिसटता हुआ डिवाइडर पर चढ़ गया। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि मुख्य मार्ग पर कोयला राख परिवहन से जुड़े ट्रकों और ट्रेलरों के खड़े रहने के कारण आए दिन ऐसे हादसे होते रहते हैं।
परिजनों और स्थानीय लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस लगभग एक घंटे बाद मौके पर पहुंची और यदि घायल शिवशंकर को समय पर इलाज मिल जाता तो शायद उसकी जान बच सकती थी।
- सड़क हादसे में घायलों को 1.50 लाख तक कैशलेस इलाज, पैसे की चिंता में नहीं रुकेगा उपचारकिशनगंज के चयनित अस्पतालों में सात दिनों तक इलाज की सुविधा, गोल्डन ऑवर में उपचार से बच सकती है जान वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो, किशनगंज।सड़क दुर्घटना में घायल लोगों को समय पर इलाज उपलब्ध कराने और आर्थिक परेशानी के कारण उपचार में होने वाली देरी को रोकने के उद्देश्य से कैशलेस उपचार की व्यवस्था…
- अर्नव चक्रवाती तूफान का नबीनगर में दिखा असर, दिनभर छाए रहे बादल, शाम में हुई बूंदाबांदीदैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)नबीनगर (बिहार) बंगाल की खाड़ी में उठे अर्नव चक्रवाती तूफान का असर नबीनगर प्रखंड में भी दिखने लगा है।आज सुबह से ही नबीनगर और आसपास के इलाकों में आकाश में काले बादल छाए रहे। धूप नहीं निकलने से मौसम में ठंडक और उमस बनी रही। वहीं शाम होते-होते…
- छठ घाटों की तैयारियों का डीएम और एसपी ने लिया जायजा, समय पर व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देशवीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो, किशनगंज।लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार, 28 अक्टूबर को जिला पदाधिकारी नवीन कुमार और पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने किशनगंज शहरी क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने देवघाट, प्रेम पुल,…
- एमजीएम अस्पताल के गेट पर ई-रिक्शा चालकों की मनमानी, मरीजों की परेशानी से बेपरवाह व्यवस्था!वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो, किशनगंज।किशनगंज शहर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल के गेट नंबर-3 पर ई-रिक्शा चालकों की मनमानी और बेतरतीब पार्किंग मरीजों के लिए मुसीबत बनती जा रही है। जिस अस्पताल के प्रवेश द्वार पर गंभीर मरीजों को तत्काल पहुंचाने के लिए रास्ता खुला रहना चाहिए, वहां वाहनों का जमावड़ा यातायात व्यवस्था पर…
- सुरक्षित बचपन अभियान के तहत विद्यालयों में विधिक जागरूकता शिविर, बच्चों को बताए कानूनी अधिकारबाल विवाह, बाल श्रम, पॉक्सो एक्ट और साइबर सुरक्षा के प्रति किया जा रहा जागरूक; 31 अक्टूबर तक चलेगा अभियान वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो, किशनगंज।बच्चों की सुरक्षा और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकार, किशनगंज की ओर से जिले में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ चलाया जा रहा है।…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








