
दैनिक समाज जागरण
छपरा। विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां जायंट व्हील (झूला) का एक हिस्सा हाईटेंशन तार पर गिर गया। हादसे में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि घायलों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। घटना शाम करीब 5 बजे की है, जब सोनपुर मेले में जायंट व्हील पर कई लोग सवार थे। तभी हवा में अचानक झूले का एक हिस्सा टूट कर पास के हाईटेंशन तार पर गिर गया।
बताते हैं कि रविवार की छुट्टी के कारण सोनपुर मेले में काफी भीड़ थी। हादसे की वजह से सोनपुर मेले की बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय अधिकारियों को घायलों को निकालने और अस्पताल पहुंचाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। जानकारी के मुताबिक घायल होने वालों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



