google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

एसपी ने रिक्रूट प्रशिक्षण का निरीक्षण किया, नए आपराधिक कानूनों पर विशेष ध्यान देने के शख्त निर्देश

ब्यूरो चीफ सोनभद्र/ समाज जागरण

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने पुलिस लाइन में नवीन रिक्रूट पुलिसकर्मियों के प्रशिक्षण का निरीक्षण किया। उन्होंने आरटीसी (RTC) कक्षा का भ्रमण कर प्रशिक्षण पद्धति और विषयवस्तु की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान, पुलिस अधीक्षक ने रिक्रूटों से तीन नए आपराधिक कानूनों – भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम – के बारे में विस्तृत पूछताछ की। उन्होंने इन कानूनों के उद्देश्यों, प्रमुख प्रावधानों, पुराने कानूनों से उनके अंतर और व्यावहारिक पुलिसिंग पर उनके प्रभाव को लेकर रिक्रूटों की समझ का आकलन किया। पुलिस अधीक्षक ने प्रशिक्षणरत पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि नए आपराधिक कानूनों की गहन जानकारी और व्यावहारिक समझ आधुनिक, संवेदनशील और प्रभावी पुलिसिंग के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी रिक्रूट प्रशिक्षण अवधि के दौरान कानूनों का नियमित अध्ययन करें, केस स्टडी के माध्यम से व्यावहारिक ज्ञान अर्जित करें और फील्ड में कानूनों के सही अनुप्रयोग पर विशेष ध्यान दें। इसके अतिरिक्त, उन्होंने अनुशासन, जनसामान्य के प्रति संवेदनशील व्यवहार, मानवाधिकारों का सम्मान, तकनीक के समुचित उपयोग और उत्तरदायी पुलिसिंग को अपने कार्य का मूल मंत्र बनाने के भी निर्देश दिए।
इस निरीक्षण के दौरान प्रतिसार निरीक्षक मो. नदीम, वाचक पुलिस अधीक्षक लक्ष्मण पर्वत और प्रशिक्षण अधिकारी उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)