एसपी ने की बड़ी करवाई,थाना प्रभारी सहित दो एस आई सस्पेंड,वारसलीगंज के नए थानाध्यक्ष बने आशीष मिश्रा।

समाज जागरण
नवादा ब्यूरो (धर्म जीत सिन्हा)
नवादा:_नवादा के पुलिस कप्तान गौरव मंगला ने अपने ही अधिकारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। वारिसलीगंज के थानाध्यक्ष राजीव कुमार पटेल सहित वहां के एक दारोगा अश्विनी कुमार और एक जमादार रामफल मंडल कुल 3 अफसरों को एक साथ सस्पेंड कर दिया है। रविवार को वारिसलीगंज थाना इलाके के झौर गांव में एक युवक की हत्या के बाद यह कार्रवाई की गई है। सिरदला के थानाध्यक्ष को वारिसलीगंज भेजा गया है।
बता दें कि युवक की हत्या की घटना को लेकर ग्रामीणों में पुलिस के प्रति जबरदस्त आक्रोश था। पुलिस पर लोग लगातार सूचना के बाद भी कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगा रहे थे। ग्रामीणों के आक्रोश का आलम ये था कि युवक की मौत के बाद पीएचस वारिसलीगंज पहुंची पुलिस के साथ आक्रोशित लोगों ने धक्का-मुक्की तक किया था। मृतक के शव को लेकर लोग गांव चले गए थे। सड़क जाम कर हत्यारों की गिरफ्तारी और दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। स्थानीय पुलिस से स्थिति नहीं संभली तब वरीय अधिकारियों को वहां जाना पड़ा था।
नवादा जिले के वारिसलीगंज थाना इलाके के झौर गांव में रविवार की शाम अनिल तांती पिता सुरेन्द्र तांती उम्र 25 वर्ष की घर में ही गोली मारकर हत्या कर दी गई। गांव के दो टोला के लोगों के बीच पिछले कुछ दिनों से विवाद का परिणाम यह घटना हुई थी।
हत्या के दिन ही सुबह में भी दोनों पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई थी। जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हुए थे। 3 लोगों को पीएचसी से गंभीर स्थिति को देखते हुए रेफर किया गया था। उसके बाद फिर तनाव बढ़ा और गोली मारकर हत्या कर दी गई। पीड़ित पक्ष के लोग पुलिस के रवैये से खासे आक्रोशित थे। आरोप था कि कई दिनों से जारी तनाव की सूचना देने के बाद भी पुलिस गांव नहीं पहुंची।