
सचित्र–
नित्यानंद सिंह, दैनिक समाज जागरण
बैरिया (बलिया) : समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के दीर्घायु की कामना को लेकर मंगलवार को बैरिया विधायक जय प्रकाश अंचल के बैरिया नगर स्थित आवास अंचल भवन में हवन पूजन किया गया। सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हवन कर नेताजी (मुलायम सिंह यादव) के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की।
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का स्वास्थ्य खराब होने की जानकारी रविवार शाम सोशल मीडिया के माध्यम से सपा नेताओं को मिली। सपा संरक्षक का उपचार गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में चल रहा है। वह आईसीयू पर हैं। इसकी जानकारी होने पर सपा नेता बेचैन हो गए और अपने नेता की दीर्घायु होने के लिए प्रार्थना करने में जुट गए। नेता जी मुलायम सिंह यादव के शीघ्र स्वस्थ होने हेतु हवन पूजन बैरिया नगर स्थित आवास अंचल भवन में किया गया। सपा के बैरिया विधायक जयप्रकाश अंचल के के निर्देश में हवन किया गया। वही बड़ी संख्या में पहुंचे सपाइयों ने सपा संरक्षक के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए हवन यज्ञ में आहूति दी। इस अवसर पर शशिकांत यादव, वीरेंद्र यादव, संजय यादव, विक्की सिंह, कामेश्वर यादव, राहुल यदुवंशी, भीष्म प्रताप, मनान हुसैन, विद्या पासवान आदि सैकड़ों की संख्या में मौजूद रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



