समाज जागरण
सोनभद्र। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पी.डी.ए. के मसीहा, उत्तर प्रदेश के यशस्वी पूर्व मुख्यमंत्री एवं लोकसभा में सपा संसदीय दल के नेता अखिलेश यादव के जन्म दिन के अवसर पर नगर कमेटी ओबरा के सौजन्य से वृहद वृक्षारोपण किया गया जिसमें पीपल पाकड़ अमरूद नींबू के साथ-साथ तमाम फलदार वृक्ष का रोपण हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष सुनील पवार एवं संचालन नगर महासचिव सत्येंद्र मोहन ओझा ने किया। इस अवसर पर जलपुरुष, समाजसेवी रमेश सिंह यादव के तरफ से मलिन बस्ती में केक एवं मिष्ठान वितरण किया गया। समाजसेवी एवं जिले के जिला उपाध्यक्ष रमेश सिंह यादव ने इस अवसर पर कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव पर्यावरण प्रेमी थे उन्होंने अपने मुख्यमंत्रीत्व काल में रिकॉर्ड वृक्षारोपण कराकर एक उदाहरण पेश किया था आज वह पीडीए समाज की लड़ाई एवं दलित वंचित शोषित सभी वर्गों को साथ लेकर उनके सम्मान की लड़ाई लड़ रहे हैं हम उनके जन्मदिवस पर उनकी लंबी उम्र एवं स्वास्थ्य पूर्ण जीवन की कामना करते हैं।
नगर अध्यक्ष सुनील पवार ने कहा कि प्रदेश के विकास में जितना महत्वपूर्ण योगदान हमारे नेता आदरणीय अखिलेश यादव जी ने दिया है वह सराहनीय है हम सभी कार्यकर्ता 2027 में उन्हें पुनः मुख्यमंत्री बनाकर उनको जन्मदिन की विशेष भेंट देंगे।
इस अवसर पर लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव पवन यादव जी छात्र सभा के जिला उपाध्यक्ष अखिलेश यादव छात्र नेता हिमांशु यादव शुभम सिंह बाड़ी एवं नगर कमेटी के वरिष्ठ नेताओं के साथ-साथ तमाम जनता उपस्थित रहे।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



