google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

धमकी भरा पत्र मिलते ही कई हवाई अड्डे पर विशेष सुरक्षा अलर्ट जारी

संवाददाता गजेन्द्र कुमार जिला गया बिहार

गया हवाई अड्डा डाईरेक्टर के माध्यम से एक पत्र के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई है। उक्त पत्र में गया हवाई अड्डा एवं अन्य स्थानों के संबंध में धमकी भरा मामला अंकित है। पत्र सिधे डाईरेक्टर, वाराणसी हवाई अड्डा, उत्तर प्रदेश को प्रेषित है। उक्त पत्र में कुल 27 व्यक्तियों का नाम पता अंकित है, जिसमें बिहार राज्य के तथा कथित 21 व्यक्तियों के नाम पता (जिसमें से गया

जिला के तथा कथित 3 व्यक्तियों का नाम पता अंकित है), झारखंड के तथा कथित 2 व्यक्तियों के नाम पता तथा असम के तथाकथित 4 व्यक्तियों के नाम पता अंकित हैं। जानकारी को गंभीरता से लेते हुए इसकी जॉच एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु गया पुलिस के संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया। अभी तक अंकित तथाकथित दो महिलाओं के नाम पता के संबंध में जांच किया गया है, जिसमें एक महिला चिकत्सक एवं एक महिला शिक्षक का नाम अंकित होना पाया गया है। प्रथम दृष्टया इनके संबंध में कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया है। फिर भी सभी संबंधित पुलिस पदाधिकारियों/कर्मियों को सतर्क रहने तथा निगरानी रखने हेतु निर्देशित किया गया है तथा शेष बचे एक अन्य महिला के नाम पता का जल्द ही सत्यापन कर, सत्यापनों परांत पाये जाने की आसूचना के आलोक में अग्रतर कारवाई की जायेगी।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)