google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के तत्वावधान में खेल महोत्सव का हुआ आयोजन

पंकज कुमार पाठक,संवाददाता पदमा ,दैनिक समाज जागरण

पदमा-झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची के तत्वाधान में वर्ग 1 से 5 तक के विद्यार्थियों का खेल महोत्सव का आयोजन दिनांक- 06.02.2025 को उत्क्रमित उच्च विद्यालय सरैयाडीह पदमा में किया गया। जिसमें तीन पैर रेस, गोली चम्मच रेस, बोरा रेस, बिस्कुट रेस, मेंढक रेस, 30 मीटर दौड़ जैसे खेलों का आयोजन किया गया। बोरा रेस बालिका वर्ग में प्रथम स्थान अनुष्का कुमारी, द्वितीय स्थान अनामिका कुमारी एवं तृतीय स्थान पर शिवानी कुमारी रही। बालक वर्ग में प्रीतम कुमार, प्रकाश कुमार मनदीप कुमार क्रमशः प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे। बिस्किट रेस में प्रथम स्थान पर मोनिका कुमारी, द्वितीय स्थान पर संजना कुमारी एवं तृतीय स्थान पर आदित्य शर्मा रहे, अन्य खेलों में नित्या कुमारी स्वाति कुमारी, रोहित कुमार अस्मित राज, अनुष्का कुमारी शिवम कुमार गिरी, पियुष राणा प्रथम स्थान पर रहे। विजेता प्रतिभागियों को प्रभारी प्रधानाध्यापिका श्रीमती सरिता कुमारी एवं अन्य शिक्षक शिक्षिकाओं के द्वारा पुरस्कृत किया गया। खेल महोत्सव के सफल आयोजन में विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)