सीधी। स्थानीय पूजा पार्क में विगत 20वर्षों से चलने वाली संगीतमय कथा इस वर्ष भी 3 जनवरी 2025 से लेकर 11 जनवरी 2025 तक होगी। यह कथा लोक प्रिय कथा व्यास पं बाला व्यंकटेश महराज वृन्दावनोपासक द्वारा सुनाई जावेगी। कथा प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से सायं 6 बजे तक होगी।श्रीकृष्ण रसामृत सेवा समिति सीधी की अध्यक्ष श्रीमती कुमुदिनी सिंह ,संरक्षक सुरेन्द्र सिंह बोरा तथा सचिव डाॅ श्रीनिवास शुक्ल सरस साहित्यकार ने सभी श्रोताओं से पहुँचने तथा ज्ञान गंगा में गोता लगाने की अपील की है। राम कथा की मंगल कलश यात्रा 3 जनवरी को दोपहर ठीक 2 बजे फूलमती मंदिर अमहा सीधी से बाजे गाजे के साथ चलकर पूजापार्क आयेगी। इस वर्ष भारतीय ज्ञान परम्परा और रामकथा पर आधारित कथा व्यास बालाव्यंकटेश महराज के श्रवणीय व्याख्यान प्रतिदिन 2 बजे से 6 बजे तक होंगे। यह 9 दिवसीय राम कथा यूट्यूब के माध्यम से बालाव्यंकटेश महराज चैनल में भी सुनी जा सकेगी।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



