127 पशुओं की जांचोंपरांत पशु पालकों को उचित परमर्श के साथ एस एस बी ने मुहैया कराई नि:शुल्क दवाइयां
सिकटी।
गृह मंत्रालय के तत्वाधान व कमांडेंट 52 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल अररिया के निर्देशन में दिनांक 18/06/2024 को बाहरी सीमा चौकी बरुदाह गाँव में डॉ० शंतानु कुमार भ्रमणसील पशु चिकित्सा अधिकारी (सिकटी ब्लॉक) की अगुआई में निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर लगाया गया जिसमें कुल 127 पशुओं की जाँच के उपरांत पशु पालकों को उचित परमर्श के साथ दवाइयां मुहैया कराई गई साथ ही डॉ० शंतानु कुमार के द्वारा पशुओं के खानपान इत्यादि के बारे में पशुपालकों को उचित जानकारी भी दी गई। इस कार्यक्रम में संतामन राय, सहायक कमांडेंट, पशुधन सहायक हेमराज चंद(सिकटी ब्लॉक) सहायक उप निरीक्षक उमित सिंह साजवान, मुख्य आरक्षी अनिल कुमार, सहित अन्य जवान उपस्थित रहे| इस मौके पर ग्रामीणों ने एसएसबी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा की सशस्त्र सीमा बल के जवान सीमा सुरक्षा के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के स्वरोजगार हेतु प्रशिक्षण, आम जन मानस के चिकित्सा हेतु निःशुल्क मानव चिकित्सा शिविर व अन्य कार्यक्रमों का आयोजन समय-समय पर करते हैं जिसका सीधा लाभ ग्रामीणों को मिलता है ।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



