देव मणि शुक्ल
नोएडा श्रीराम मित्र मंडल नोएडा रामलीला समिति के अध्यक्ष धर्मपाल गोयल और महासचिव मुन्ना कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया है कि सेक्टर-62 के रामलीला मैदान में 26 सितंबर से शुरू होने वाले श्रीरामलीला मंचन की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। मंचन के लिए 125 फीट लम्बा,55 फीट चौड़ा और 7 फीट ऊंचा मंच बनाया जा रहा है।अतिथियों के लिए 50 फीट लंबा,20 फीट चौड़ा व 3 फीट ऊंचा मंच बनाया जा रहा है।दर्शकों के बैठने के लिए 3000 कुर्सियां व 500 सोफे लगाये जा रहे हैं।पुतला निर्माण के लिए 60 फीट लंबा और 30 फीट चौड़ा पंडाल बनाया गया है।कलाकारों के रहर्सल के लिए 60 फीट लम्बा और 45 फीट चौड़ा पंडाल बनाया गया है।लीला स्थल में प्रवेश के लिए तीन मुख्य गेट और 6 द्वार बनाया गया है।आगन्तुकों के लिए प्राथमिक उपचार की व्यवस्था रहेगी।फेलिक्स अस्पताल के चिकित्सक आवश्यकता पड़ने पर आगन्तुकों का प्राथमिक उपचार करेंगे।समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतनारायण गोयल, तरुण राज अग्रवाल,पवन गोयल,मनोज शर्मा और कोषाध्यक्ष राजेन्द्र गर्ग ने बताया कि रामलीला मंचन के अवसर पर ग्यारह दिनों तक दर्शकों के लिए सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था रहेगी।सुरक्षा हेतु 200 स्वयंसेवक, निजी सुरक्षा गार्ड और पुलिस की व्यवस्था रहेगी।आग से बचाव हेतु अग्निशमन की उचित व्यवस्था की जायेगी।
समिति के सहकोषाध्यक्ष अनिल गोयल, शोभायात्रा के संयोजक एस. एम. गुप्ता और शान्तनु मित्तल ने बताया कि 30 सितंबर को दोपहर बाद 2 बजे से सेक्टर-20 के हनुमान मंदिर से श्रीराम बारात शोभायात्रा निकलेगी और सेक्टर-62 स्थित लीला स्थल पर समाप्त होगी।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



