google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नैशनल कॉलेज ऑफ आयुर्वेदा एवं अस्पताल बरवाला में कैरियर कॉउंसलिंग का आयोजन

 


हिसार (राजेश सलूजा) : ढाणी गारण मार्ग पर स्थित नैशनल कॉलेज ऑफ आयुर्वेदा एवं अस्पताल बरवाला में प्रशिक्षु छात्रों के लिए कैरियर काउन्सलिंग का आयोजन किया गया। श्री कृष्णा आयुष यूनिवर्सिटी कुरुक्षेत्र के शैक्षणिक अधिष्ठाता प्रोफेसर शम्भू दयाल शर्मा और प्रोफेसर अशोक राणा के निर्देशन में विश्वविद्यालय अध्येता डॉ. सुष्मिता एवं डॉ. शेषन ने चिकित्सा विज्ञान में आयुर्वेद की विशिष्टता को चिन्हित करते हुए राजकीय सेवा में चिकित्सा अधिकारी, अनुसंधान अधिकारी, अस्पताल प्रबंधन व औषध निर्माण के क्षेत्र में बी.ए.एम.एस.डिग्रीधारी छात्रों की उदादेयता से अवगत करवाया। उपनिर्देशक आयुर्वेदा विभाग राजस्थान डॉ. जितेंद्र स्वामी, कॉलेज के डायरेक्टर अधिवक्ता अक्षय दुहन एवं श्री दुलीचंद शास्त्री ने भी छात्र-छात्राओं को सम्बोधित किया। कॉलेज प्रबंधन द्वारा कैरियर काउन्सलिंग के नवाचार हेतु छात्र-छात्राओं ने हर्ष-आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ. बिपिन सामंत, डॉ. अजय सिंह मांझू व डॉ. मनोज समेत लगभग सभी अध्यापकगण मौजूद रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)