google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

राज्य ,ब्लाक स्तरीय टीम द्वारा टी बी मुक्त ग्राम पंचायतों का किया भौतिक सत्यापन

समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी।
हरहुआ ब्लाक में राज्य और ब्लॉक स्तरीय टीम द्वारा शुक्रवार को टी बी मुक्त ग्राम पंचायत पश्चिमपुर,चमाव और काजीसराय का भौतिक सत्यापन किया।
राज्य स्तरीय पर्यवेक्षक रीता पाटिल ,एमोडिटीसी डॉ0 अवनीत श्रीवास्तव , पीपीएम नमन गुप्ता, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी हरहुआ डा0संतोष कुमार , एमओटीसी डॉ नंद आसरे , एचई ओ सतीश गुप्ता , बीपीएम बसंत लाल श्रीवास्तव सहायक विकास अधिकारी ‘पंचायत’ रवि सिंह तथा टी बी यूनिट से एसटीएलएस मुन्ना लाल जायसवार, टीबी हेल्थ विजिटर विवेक चौरसिया,एलटी सूरज कुमार सिंह पटेल टीम में शामिल रहे।


डा0 अवनीत श्रीवास्तव ने ग्रामीणों को बताया गया कि क्षय रोग छुपाने की जरूरत नहीं है बल्कि व्यक्ति को जल्द से जल्द जांच करवा कर क्षय रोग चिन्हित होने पर क्षय रोग का इलाज कराकर क्षय रोग से मुक्ति पाई जा सकती है।
प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा0 संतोष कुमार द्वारा बताया गया कि ब्लॉक हरहुआ में वर्ष 2023 कुल 75 ग्राम पंचायतों में से 10, वर्ष 2024 में 75 में से 47 और 2025 में 75 ग्राम पंचायतों में से 52 मरीज टी बी मुक्त हुए है।
टीम द्वारा काज़ीसराय में मरीज के घर जाकर उसके स्वास्थ्य व मिलने वाली सुविधाओं निश्चय पोषण के बारे में जानकारी प्राप्त किया और आयुष्मान आरोग्य मंदिर चमाव का स्थलीय निरीक्षण व रिकार्ड चेक किया गया।


टीम द्वारा टी बी यूनिट और आयुष्मान आरोग्य मंदिर के सीएचओ मोनिका यादव के कार्य की सराहना।
इस वर्ष हरहुआ ब्लॉक से 75 में से 5 ग्राम पंचायत को गोल्ड , 44 ग्राम पंचायत को सिल्वर तथा 14 ग्राम पंचायत को कांस्य पदक दिया जाएगा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)