वॉल स्ट्रीट से कमजोर संकेत और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण बेंचमार्क इक्विटी इंडेक्स सोमवार को शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है।
तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) शुरुआती कारोबार में 126.36 अंक चढ़कर 72,769.79 अंक पर पहुंच गया। इसके बाद सेंसेक्स ने अपनी शुरूआती गिरावट गंवा दी और लगभग सपाट कारोबार कर रहा था। इसी तरह, एनएसई का निफ्टी-50 (Nifty-50) भी 20.65 अंक बढ़कर 22,044 पर खुला।
हालांकि, बाद में दोनों बेंचमार्क इक्विटी सूचकांकों ने शुरुआती बढ़त खो दी और लाल निशान में फिसल गए। 30 शेयरों वाला बीएसई 118.03 अंक गिरकर 72,525.40 पर और निफ्टी 56.70 अंक गिरकर 21,953.70 पर कारोबार कर रहा था।
सेंसेक्स की कंपनियों में में महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, एक्सिस बैंक, टाटा मोटर्स और एचसीएल टेक्नोलॉजीज ग्रीन निशान में कारोबार रहे है जबकि एशियन पेंट्स, पावर ग्रिड, टाइटन और मारुति लाल निशान में थे।
वैश्विक बाजारों से क्या संकेत ?
एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का सियोल, टोक्यो, शंघाई और हांगकांग बढ़त पर कारोबार कर रहे थे। इसके अलावा अमेरिकी बाजार शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुए।
स्टॉक एक्सचेंज डेटा के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने शुक्रवार को 848.56 करोड़ रुपये की इक्विटी खरीदी।
शुक्रवार को कैसी थी बाजार की चाल ?
30 शेयरों वाला बीएसई बेंचमार्क शुक्रवार को 453.85 अंक या 0.62 प्रतिशत की गिरावट के साथ 72,643.43 पर बंद हुआ। एनएसई निफ्टी 123.30 अंक या 0.56 प्रतिशत गिरकर 22,023.35 अंक के लेवल पर बंद हुआ था।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



