वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
दिनांक-19/20.10.24 की रात्रि में बहादुरगंज थाना अन्तर्गत लोहागाड़ा बाजार में शहनवाज आलम के मोबाईल दुकान का शटर काट कर मोबाईल एवं अन्य सामान की चोरी की गई थी। उक्त मामले के संदर्भ में बहादुरगंज थाना कांड सं0-319/24 दर्ज कर त्वरित गति से पुलिस अनुसंधान प्रारंभ किया गया। अनुसंधान के क्रम में दिनांक 02.11.24 को जियापोखर थाना क्षेत्र से कुल चार अपराध कर्मियों की गिरफ्तारी की गई तथा उनके निशानदेही पर उक्त काण्ड में चोरी गई मोबाईल सेट एवं अन्य सामानों की बरामदगी की गई।गिरफ्तार उक्त अपराधियों से पुछताछ करने पर दिनांक 26.09.24 की रात्रि में सुनील कुमार मंडल के मोबाईल दुकान में चोरी के संदर्भ में दर्ज पौआखाली थाना कांड सं0-57/24, दिनांक-27.09.24, धारा-303(2)/ 334(1) BNS 2023 में चोरी की गयी मोबाईल को भी बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तः1. सफी अनवर पिता मो० अमीनुजमाँ, सा०-जियापोखर, वार्ड नं0-05,2. रेहान पिता रफीक आलम, सा०-जियापोखर, वार्ड नं0-06, 3. नसर पिता स्व० फिरोज, सा०-जियापोखर, वार्ड नं0-03, 4. मोजीब आलम पिता नईमुद्दीन, सा०-जियापोखर वार्ड नं०-09 सभी थाना-जियापोखर जिला-किशनगंज।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



