कोल्हान राजद के प्रदेश पदाधिकारीयो और जिला अध्यक्षों की बैठक कल
अभय कुमार मिश्रा, दैनिक समाज जागरण, प्रखंड संवाददाता, आदित्यपुर
सरायकेला खरसावां (झारखंड) 11 मार्च 2024:– राष्ट्रीय जनता दल कोल्हान प्रमंडल के सभी जिला अध्यक्षों एवं प्रदेश के पदाधिकारीयो की एक बैठक कल 12 मार्च को आदित्यपुर शेरे पंजाब चौक स्थित बोधी कम्पलेक्स में दोपहर 12:15 बजे आयोजित की गई है।यह जानकारी राजद के प्रदेश महासचिव सह प्रभारी पूर्वी सिंहभूम पुरेंद्र नारायण सिंह ने दी है।
बैठक में कोल्हान प्रमंडल अंतर्गत जमशेदपुर और सिंहभूम संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से महागठबंधन के प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित किए जाने को लेकर रणनीति बनाई जाएगी।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



